loader image

गुरुग्राम में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के पिता के निधन पर शोक, राजनाथ सिंह ने दी श्रद्धांजलि

गुरुग्राम में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के पिता के निधन पर शोक, राजनाथ सिंह ने दी श्रद्धांजलि

गुरुग्राम ( Parveen bhardwaj )  केंद्रीय वन और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव के पिता कदम सिंह के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों का शोक जताने का सिलसिला जारी है। रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुग्राम स्थित उनके पैतृक गांव जमालपुर पहुंचे और उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त की

राजनाथ सिंह ने परिवार को बंधाया ढांढस

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भूपेंद्र यादव और उनके परिवार से मुलाकात कर संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा देश उनके साथ है

भाजपा नेताओं का लगा तांता

  • भाजपा के कई सांसद, विधायक और वरिष्ठ नेता श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

  • राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी शोक व्यक्त करने पहुंचे।

  • गांव जमालपुर में शोक की लहर, बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ संवेदना जताने पहुंचे।

श्रद्धांजलि संदेश

कई नेताओं और समर्थकों ने सोशल मीडिया पर कदम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!