loader image

विनेश फोगाट को ITA का नोटिस: डोप टेस्ट मिस करने पर बढ़ी मुश्किलें

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। इंटरनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (ITA) ने उन्हें डोपिंग टेस्ट में शामिल न होने के चलते नोटिस जारी किया है। जानकारी के अनुसार, 18 दिसंबर 2025 को बेंगलुरु में होने वाले डोप टेस्ट में विनेश शामिल नहीं हुई थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

ITA की ओर से जारी नोटिस में बताया गया है कि विनेश ने पिछले एक साल में पहली बार “Whereabouts” नियम का उल्लंघन किया है। उन्हें 7 मई तक अपना जवाब देने के लिए कहा गया है। फिलहाल उन्हें चेतावनी दी गई है, लेकिन यदि एक साल के भीतर तीन बार टेस्ट मिस होता है, तो उन पर दो साल तक का बैन लगाया जा सकता है।

यह टेस्ट “Out of Competition” कैटेगरी में था, यानी प्रतियोगिता के बाहर खिलाड़ियों की नियमित जांच के तहत किया जाने वाला टेस्ट। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना होता है कि खिलाड़ी किसी भी प्रकार के प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन न कर रहे हों।

विनेश फोगाट ने इस पर सफाई देते हुए बताया कि उस समय वह हरियाणा से चंडीगढ़ की यात्रा पर थीं और विधानसभा सत्र में शामिल होने जा रही थीं। साथ ही उन्होंने अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों और हाल ही में बच्चे के जन्म का भी हवाला दिया।

अब इस पूरे मामले पर सभी की नजर बनी हुई है कि विनेश फोगाट का जवाब क्या आता है और आगे क्या कार्रवाई होती है।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!