loader image
Friday, May 1, 2026

सोनीपत: कांग्रेस नेत्री संतोष कादियान के बेटे नवीन ने किया सुसाइड, रात तक चुनाव प्रचार में था एक्टिव

बेटे का शव फंदे पर लटका देख परिवार के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंद से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवाया। पुलिस के अुनसार, शुरुआती जांच में सामने आया हे कि युवक बीमार रता था। ढाई माह पहले उसकी नौकरी छूट गई थी। वह दो बेटियों का पिता भी था। फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि संतोष कादियान वही कांग्रेस नेत्री हैं, जिन्होंने इस निकाय चुनाव में बगावती तेवर अपनाए हुए हैं। पार्टी ने इस बार उन्हें टिकट नहीं दिया तो उन्होंने आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने का एलान करते हुए नामांकन किया। 10 मई को वोट डाले जाएंगे।

नवीन के सुसाइड पर मां संतोष कादियान ने कहा कि बेटे ने गलत कदम उठाया।

जिला नागरिक अस्पताल के पोस्टमॉर्टम हाउस पर मौजूद नवीन के परिजन।
जिला नागरिक अस्पताल के पोस्टमॉर्टम हाउस पर मौजूद नवीन के परिजन।

चुनावी माहौल के बीच संतोष कादियान के परिवार में अचानक हुई इस घटना ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया। बेटे की मौत पर संतोष कादियान बेइद दुखी है। उन्होंने बताया कि घर में किसी प्रकार का कोई झगड़ा या विवाद नहीं था। बेटे का यह कदम बेहद गलत है और उन्हें समझ नहीं आ रहा कि उसने ऐसा क्यों किया। उन्होंने बेटे के इस फैसले पर गहरा दुख जताया।

उधर, इस घटना के बाद आसपास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। नाते-रिश्तेदारों के अलावा सामाजिक और राजनीति से जुड़े लोगों ने उनके घर पहुंच कर दुख जताया।

इस मामले में थाना प्रभारी का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है। आज शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। बीमारी, नौकरी छूटने के अलावा अन्य कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है, ताकि आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!