loader image

कैथल में भीषण सड़क हादसा, तीन चचेरे भाइयों की मौत; चार घायल, पुल से टकराकर कार के उड़े परखच्चे

 

हरियाणा ( साहिल कसून )  कैथल में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन चचेरे भाइयों की मौत हो गई, जबकि चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा पाई और सिसमौर गांव के बीच नहर की पुलिया पर हुआ।

जानकारी के अनुसार, गांव करोड़ा के सात युवक ऑल्टो कार में सवार होकर रात करीब 2 बजे खेत से कैथल में नरेंद्र के घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे वाहन की तेज रोशनी ड्राइवर की आंखों में पड़ गई। इससे वह कार पर नियंत्रण खो बैठा और तेज रफ्तार कार नहर की पुलिया से टकराकर पलट गई।

हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें सवार नवदीप (19), प्रदीप (27) और अजय (22) की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों आपस में चचेरे भाई थे और गांव करोड़ा के रहने वाले थे।

वहीं, शाहिल, अर्जुन और कार चला रहे नरेंद्र सहित चार युवक घायल हुए हैं। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रदीप शादीशुदा था और उसके एक बेटा और एक बेटी हैं, जबकि नवदीप और अजय अविवाहित थे।

तितरम थाना एसएचओ वेदपाल के अनुसार, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हादसे के बाद की तस्वीरें…

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!