loader image

कैथल में CM फ्लाइंग की रेड, 650 किलो खराब मिठाई मिली! रसगुल्लों में सड़न, मिठाइयों पर फफूंदी

कैथल में एक मिष्ठान भंडार में मिले गले सड़े रसगुल्ले - Dainik Bhaskar

कैथल में जींद रोड पर एडिशनल अनाज मंडी के पास फूड सेफ्टी विभाग और सीएम फ्लाइंग की टीम ने रेड की। इस दौरान भारी मात्रा में खराब मिठाइयां पाई गईं। गंदे व बदबूदार मैटीरियल से ये मिठाइयां तैयार की जा रही थीं। खराब पड़ी मिठाइयों पर मक्खियां भिनभिनाती पाई गई। सफाई का भी कोई ध्यान नहीं रखा गया था।

इसके अलावा रसगुल्ले गली-सड़ी हालात में और अन्य मिठाइयों पर फफूंदी लगी मिली। हालांकि मिठाइयों की गुणवत्ता के बारे में शुरू में अधिकारी कुछ बता नहीं सके, लेकिन खराब मिठाइयों के तीन सैंपल लिए गए, जिनकी जांच के आधार पर मिष्ठान भंडार संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, खराब मिले सामान को गड्ढा खोदकर नष्ट करवा दिया गया।

टीम ने मिठाइयों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए
टीम ने मिठाइयों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए

जानकारी के अनुसार, टीम को सूचना मिली थी कि जींद रोड पर अंकित कुशवाहा मिष्ठान भंडार के नाम से बनी दुकान में ये मिठाइयां तैयार की जा रही हैं। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और रेड कर सैंपल सील किए।

मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने यह भी बताया कि शहर और गांवों की छोटी दुकानों पर यही से मिठाइयां आगे ग्राहकों को बेचने के लिए सप्लाई की जाती हैं। इन्हें खाकर लोगों को स्वास्थ्य संबंधित बीमारियों की संभावना रहती है।

कार्रवाई के दौरान मिठाइयों के सैंपल सील किए गए।
कार्रवाई के दौरान मिठाइयों के सैंपल सील किए गए।

फूड सेफ्टी ऑफिसर डॉ. अभिषेक शर्मा ने बताया कि सीएम फ्लाइंग जींद और खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से जींद रोड पर एडिशनल मंडी के पास अंकित कुशवाहा मिष्ठान भंडार पर रेड की गई है।

जांच के दौरान मिठाइयों के गोदाम में 250 किलो मिल्क केक, 250 किलो ब्राउन बर्फी और 150 किलो के आसपास सफेद रसगुल्ला पाया गया। मौके पर खराब मिले सामान को नष्ट करवाया गया। दिवाली तक फेस्टिवल सीजन में यह कार्रवाई लगातार की जाएगी।

उन्होंने बताया कि विभाग की टीम ने तीनों मिठाइयों के सैंपल ले लिए हैं। इन्हें जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। सैंपल रिपोर्ट मिलने पर मालिक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट देरी से आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो मिठाइयां खराब हालात में मिली हैं, उन्हीं के सैंपल लिए गए हैं। लाइसेंस की भी जांच की गई है। अगर सही नहीं पाया गया तो मालिक के खिलाफ कार्रवाई होगी।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!