झज्जर में ट्राले में घुसी एंबुलेंस, पति-पत्नी समेत 3 की मौत; बेटा गंभीर घायल

ट्राले में पीछे से एम्बुलेंस घुसी।
झज्जर ( साहिल कसून ) झज्जर में शनिवार शाम एंबुलेंस ट्राले से टकरा गई। हादसे में पति-पत्नी और एंबुलेंस ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि दंपती का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भिजवाया गया।
हादसा गुरुग्राम रोड पर पेलपा मोड़ के पास हुआ। झज्जर के कच्चा बाबरा रोड निवासी लक्ष्मी (59) इलाज के लिए गुरुग्राम गई थीं। उनके साथ उनके पति सोम प्रकाश (59) और बेटा पंकज भी था। गुरुग्राम से वापस लौटते समय हादसा हुआ। हादसे में लक्ष्मी, सोम प्रकाश और एंबुलेंस ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि पंकज घायल हो गया।

ट्राले में घुसी एम्बुलेंस।
हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…




