loader image
Latest:
Sunday, March 22, 2026

पिपली में ताऊ देवी लाल पार्क के पास युवक की तेजधार हथियारों से हत्या, दोस्त पर ही उठे सवाल

The Air News | Amit Dalal

पिपली (कुरुक्षेत्र), 13 मई:
पिपली के ताऊ देवी लाल पार्क के पास एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां संदीप कुमार उर्फ सत्ता निवासी किशनपुरा की तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

मृतक के भाई प्रदीप कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 मई की रात को उसका भाई संदीप उर्फ सत्ता, उसका दोस्त कमलजीत निवासी किशनपुरा के साथ कहीं गया था। कुछ देर बाद संदीप की पत्नी ने उसे कॉल किया, लेकिन कॉल किसी अनजान व्यक्ति ने उठाया और बताया कि संदीप को गंभीर चोटें आई हैं और उसे अस्पताल ले जाया जा रहा है।

परिजन तुरंत अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने बताया कि संदीप की मौत हो चुकी है। प्रदीप ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके भाई की लड़ाई ताऊ देवी लाल पार्क के पास पेट्रोल पंप के नजदीक हुई थी। उसने आरोप लगाया कि राहुल निवासी कुरुक्षेत्र, बजिंद्र और 4-5 अन्य लोगों ने मिलकर संदीप पर तेजधार हथियारों से हमला किया।

शिकायत में यह भी आशंका जताई गई है कि संदीप को घर से बुलाने वाला कमलजीत भी हमलावरों से मिला हो सकता है।

थाना प्रबंधक बलजीत सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।


#PipliMurder #SandeepSatta #KurukshetraCrime #TheAirnews #TheAirnewsHaryana #HaryanaNews #TaaUDeviLalPark #KishanpuraCrime #BreakingNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!