loader image
Latest:
Sunday, March 22, 2026

कैथल में सड़क हादसा: खेत से लौटते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत, पत्नी की शिकायत पर FIR दर्ज

कैथल में सड़क हादसा: खेत से लौटते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत, पत्नी की शिकायत पर FIR दर्ज

कैथल 27 मई (The Airnews | रिपोर्टर: Sahil Kasoon) गांव खेड़ी गुलाम अली में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 48 वर्षीय गुरपाल सिंह की जान चली गई। वह अपने खेतों से लौट रहे थे, तभी किसी अज्ञात वाहन चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे की जानकारी मृतक की पत्नी मनजीत कौर ने पुलिस को दी, जिसके बाद मामला दर्ज कर लिया गया है।

परिवार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, 25 मई की रात को गुरपाल सिंह खेत पर काम करने के बाद घर लौट रहे थे। रात करीब 9 बजे पत्नी से उनकी आखिरी बार फोन पर बातचीत हुई थी, जिसमें उन्होंने जल्द घर लौटने की बात कही थी। लेकिन जब वे रातभर घर नहीं पहुंचे तो परिजन चिंतित हो गए।

अगली सुबह परिजनों को सूचना मिली कि सीवन-गोहरां रोड के पास एक कच्चे रास्ते के किनारे एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। मौके पर पहुंचने पर पुष्टि हुई कि वह व्यक्ति गुरपाल सिंह हैं। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सीवन थाना के जांच अधिकारी अमृत लाल ने बताया कि मृतक की पत्नी की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि जांच जारी है और जल्द ही दोषी को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!