loader image
Latest:
Sunday, March 22, 2026

कैथल में 1 किलो 230 ग्राम अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की

पुलिस द्वारा पकड़ा गया तस्कर

कैथल | 8 जुलाई 2025 | Sahil Kasoon The Airnews :

हरियाणा के कैथल जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने एक नशा तस्कर को 1 किलो 230 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम की बाजार में कीमत ढाई लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव गुहणा निवासी खुशविंद्र सिंह के रूप में हुई है, जो मध्य प्रदेश से अफीम लाकर कैथल और आसपास के इलाकों में सप्लाई करता था।

कैसे हुआ खुलासा?

एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी एसआई राजबीर सिंह की टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली कि खुशविंद्र सिंह अपनी आई-20 कार में अफीम की सप्लाई देने निकलने वाला है। सूचना मिलते ही टीम ने गुहणा-पाडला रोड पर अग्रवाल भट्ठे के पास नाकाबंदी की।

जैसे ही खुशविंद्र सिंह गाड़ी से मौके पर पहुंचा, पुलिस ने रुकने का इशारा किया। लेकिन उसने गाड़ी छोड़कर भागने की कोशिश की, जिसे पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मौके पर ही दबोच लिया।

अफीम बरामद, केस दर्ज

AEETO कैथल कंचन पांडे की मौजूदगी में आरोपी की तलाशी ली गई, जिसमें उसके कब्जे से एक पन्नी में 1 किलो 230 ग्राम अफीम बरामद हुई। थाना सदर में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने आरोपी को 3 दिन के रिमांड पर लिया है ताकि नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी ली जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!