loader image
Saturday, November 8, 2025

पानीपत में कलयुगी बेटे ने मां से किया दुष्कर्म: विरोध करने पर पीटा, आरोपी गिरफ्तार

पानीपत,Sahil Kasoon The Airnews : पानीपत जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है, जहाँ एक इकलौते बेटे ने अपनी 50 वर्षीय सगी माँ के साथ दुष्कर्म किया। नशे का आदी यह आरोपी चार साल पहले अपनी पत्नी से तलाक ले चुका है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह जघन्य वारदात 8 जुलाई की रात को हुई। पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसका पति अपनी बहन की ससुराल में लगभग आठ दिन पहले से गया हुआ था। वह अपने पोते के साथ घर पर अकेली थी। रात करीब 10 बजे उसका बेटा, जो फसलों को पानी देने खेत पर गया था, शराब के नशे में धुत होकर घर लौटा।


शराब के नशे में किया माँ का यौन शोषण

जब बेटा घर लौटा, तो उसने तेज आवाज में टीवी चला दिया। आवाज सुनकर माँ उठी और बेटे के पास गई, जहाँ उसने देखा कि बेटा निर्वस्त्र लेटा हुआ था। माँ ने उसे खाने के लिए पूछा तो वह गाली-गलौज करने लगा और मारपीट भी की।

पीड़िता ने बताया कि नशे की हालत में बेटे ने लगातार उसे गालियाँ दीं और उससे संबंध बनाने के लिए कहा। जब उसने इसका विरोध किया तो उसने फिर से मारपीट की। रात करीब 12 बजे आरोपी जबरन माँ के कमरे में घुसा और उसके साथ दुष्कर्म किया।


विरोध करने पर माँ को पीटा, पोते का करती है पालन-पोषण

पीड़िता ने बताया कि वह चार बच्चों की माँ है, जिसमें तीन बेटियाँ और एक बेटा है। सभी बच्चे विवाहित हैं। उसके इकलौते बेटे की शादी छह साल पहले हुई थी और वह भी एक बेटे का पिता है। लगभग चार साल पहले बेटे का तलाक हो गया था और वह शराब पीने का आदी है। महिला अपने पोते का खुद ही पालन-पोषण करती है।

इस भयावह घटना के बाद अगली सुबह महिला ने अपने पति और तीनों बेटियों को पूरी आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजनों ने उसे थाने ले जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!