पानीपत में 16 वर्षीय लड़की से रेप:सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती; युवक ने निकाह का झांसा देकर कमरे पर बुलाया
साथ ही कहा था कि अगर वह इस बारे में किसी को कुछ बताएगी तो वह उससे निकाह नहीं करेगा। तीन दिन बाद लड़की ने आपबीती अपनी चाची को बताई। चाची ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट का केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि वह चांदनीबाग थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहती है। उसकी भतीजी 16 साल की है। जोकि अपनी दादी के घर में रहती है। 18 ज़लाई को भतीजी ने उसे आकर बताया कि तस्वर, जोकि दूसरी कॉलोनी में किराए पर रहता है। उससे उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी।
तस्वर ने उससे कहा था कि वह उससे प्यार करता है और उससे निकाह करना चाहता है। 15 जुलाई की दोपहर को तस्वर ने उसे अपने किराए के मकान में बुलाया।
दोपहर करीब डेढ़ बजे का समय होगा, जब तस्वर ने उसे शादी का झांसा दिया और उसके साथ जबरदस्ती रेप किया। हालांकि लड़की ने उसे यह भी कहा कि वह यह सब शादी के बाद होगा। लेकिन तस्वर ने उसकी एक न सुनी और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह 2-3 दिन तक उसे शादी करने का झांसा देकर टालता रहा।
फिर अब उसने कहा कि अगर उसने इस बारे में किसी को कुछ बताया तो वह उससे निकाह नहीं करेगा। इसी डर की वजह किशोरी ने किसी को कुछ नही बताया।





