loader image
Latest:
Sunday, March 22, 2026

हरियाणा में रक्षाबंधन पर दो दिन फ्री रोडवेज यात्रा की सौगात: महिलाओं और बच्चों को मिलेगा लाभ अनिल विज का ऐलान

हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने महिलाओं के लिए फ्री बस सर्विस का ऐलान किया है।

चंडीगढ़, (Sahil Kasoon The Airnews)  : हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के पर्व पर महिलाओं को बड़ी राहत दी है। प्रदेश की सभी महिलाएं 8 और 9 अगस्त को हरियाणा रोडवेज की बसों में निशुल्क सफर कर सकेंगी। उनके साथ 15 वर्ष तक के बच्चे भी फ्री में यात्रा कर सकेंगे। इस सुविधा का लाभ न केवल हरियाणा राज्य में बल्कि चंडीगढ़ और दिल्ली तक जाने वाली रोडवेज बसों में भी मिलेगा।

परिवहन मंत्री अनिल विज ने बुधवार को चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता के दौरान यह घोषणा की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है।

दो दिन यात्रा फ्री: महिलाओं को 8 अगस्त (एक दिन पहले) और 9 अगस्त (रक्षाबंधन) को मुफ्त बस सेवा का लाभ मिलेगा।
बच्चे भी फ्री में: महिलाओं के साथ 15 साल तक के बच्चे भी मुफ्त सफर कर सकेंगे।
चंडीगढ़ और दिल्ली तक: यह सुविधा सिर्फ हरियाणा में ही नहीं, बल्कि चंडीगढ़ और दिल्ली तक चलने वाली रोडवेज की साधारण बसों में भी मान्य होगी।
हर गांव तक पहुंचेगी रोडवेज बस: विज ने यह भी घोषणा की कि प्रदेश के हर गांव तक रोडवेज बस सेवा पहुंचाई जाएगी। सभी परिवहन महाप्रबंधकों को पत्र भेज दिए गए हैं।
प्राइवेट बसों की रूट व्यवस्था की जांच: मंत्री विज ने बताया कि प्राइवेट बसें कई जगह सरकारी बसों से पहले चल रही हैं और यात्रियों को उठा लेती हैं, जिससे सरकारी बसें खाली जा रही हैं। इसे लेकर जांच और रूट रिव्यू के आदेश दिए गए हैं।
नई बसों की खरीद जारी: विज ने यह भी बताया कि कई बसों के खराब होने की शिकायतें आई हैं, जिसके चलते नई बसों और इलेक्ट्रिक बसों की खरीद प्रक्रिया जारी है।

अनिल विज ने दोहराया कि हरियाणा रोडवेज सिर्फ एक व्यवसायिक संस्था नहीं बल्कि सेवा देने वाली संस्था है, और सरकार की प्राथमिकता प्रदेशवासियों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!