जींद: मुस्कान अस्पताल की महिला डॉक्टर को फिरौती की धमकी, कहा- ₹20 लाख दो वर्ना गोली मार देंगे
जींद | (Sahil Kasoon The Airnews) जींद में एक महिला डॉक्टर से 20 लाख रुपये की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। बदमाश ने मोबाइल पर कॉल कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मुस्कान अस्पताल की संचालिका डॉ. मोनिका पूनिया, जो पहले जींद सिविल अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ रह चुकी हैं, ने बताया कि 7 अगस्त 2025 की सुबह 11:28 से 11:55 बजे के बीच उन्हें एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। फोन उठाते ही सामने वाले ने कहा—
“20 लाख रुपये का इंतजाम कर लो, नहीं तो गोली मार दूंगा।”
घटना के बाद डॉ. पूनिया ने अपने पति, डॉ. रघुवीर पूनिया (जो वर्तमान में सिविल अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ हैं) को इसकी जानकारी दी। परिवार ने तुरंत एसपी कुलदीप सिंह से मुलाकात कर शिकायत दी।
सिविल लाइन थाना के जांच अधिकारी कुलवंत सिंह ने बताया कि—
“हमने मामला दर्ज कर लिया है। जिस नंबर से कॉल आई है उसकी डिटेल निकलवाई जा रही है। जांच जारी है।”
इस तस्वीर में डॉ. मोनिका पूनिया अपने पति रघुवीर पूनिया के साथ बैठी हैं। पीछे अस्पताल का स्टाफ खड़ा है।
-
डॉ. मोनिका पूनिया 2024 में सरकारी सेवा से रिटायर होकर सेक्टर 7-8 डिवाइडिंग रोड पर मुस्कान अस्पताल चला रही हैं।
-
धमकी के बाद से परिवार और अस्पताल स्टाफ में दहशत का माहौल है।
-
पुलिस कॉल डिटेल और लोकेशन ट्रैक कर रही है।






