loader image
Latest:
Sunday, March 22, 2026

करनाल में दिनदहाड़े अपहरण: शादी से पहले युवती किडनैप, थप्पड़ मारकर काली कार में डाल फरार

ये तस्वीर अंजलि की है। घर के बाहर से उसे किडनैप किया गया है।

 करनाल (Sahil Kasoon The Airnews) जनकपुरी स्थित गौशाला रोड पर दिनदहाड़े 18 वर्षीय अंजलि का अपहरण कर लिया गया। परिजनों के अनुसार, एक 12 साल की लड़की घर पर कमरा देखने के बहाने आई और अंजलि को बाहर बुला लिया। तभी काली कार में बैठे दो युवक आए, उन्होंने अंजलि को थप्पड़ मारकर जबरदस्ती कार में डाल दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विरोध करने पर आरोपियों ने आसपास के लोगों से भी मारपीट की। युवती की शादी 12 नवंबर को तय थी। पुलिस ने आरोपी आशु समेत तीन लोगों और एक लड़की के खिलाफ मामला दर्ज कर, कई टीमें तलाश में लगा दी हैं।

  • 12 साल की लड़की ने कमरा देखने का बहाना किया

  • कार सवार युवकों ने थप्पड़ मारकर किडनैप किया

  • लोगों से भी की मारपीट

  • शादी से पहले हुई वारदात, परिवार सदमे में

  • पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की

    युवती को छुड़वाने गए व्यक्ति से आरोपियों ने मारपीट की, जिसके बाद उसने चोट दिखाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!