loader image

भिवानी : छात्र ने हिंदी टीचर पर हमला, सिर पर किया वार

पुलिस के सामने बयान दर्ज करता हुआ घायल शिक्षक।भिवानी  ( Sahil Kasoon The Airnews) गांव ढाणा लाडनपुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को बड़ी घटना सामने आई। कक्षा 12वीं के एक छात्र ने अपने हिंदी शिक्षक शिवकुमार (PGT हिंदी) पर हमला कर दिया। छात्र ने शिक्षक के सिर पर पंचनुमा नुकीले हथियार से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना तब हुई जब शिक्षक ने छात्र को कक्षा में शरारत करने से रोका और उसे प्रिंसिपल के पास ले गए। इसी दौरान छात्र ने बदसलूकी करते हुए कहा कि वह स्कूल पढ़ाई के लिए नहीं, बल्कि “एंजॉयमेंट” के लिए आता है। शिक्षक द्वारा रोकने पर छात्र ने अचानक हथियार से हमला कर दिया।

घायल टीचर को तुरंत भिवानी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

शिक्षक शिवकुमार ने बताया कि उन्होंने छात्र को समझाया था कि स्कूल पढ़ाई की जगह है, न कि एंजॉयमेंट की। लेकिन छात्र पर समझाने का कोई असर नहीं हुआ। यहां तक कि प्रिंसिपल द्वारा एसएलसी (स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र) की बात कहने के बाद भी छात्र ने जिद पकड़ ली और हमला कर दिया।

सदर थाना के जांच अधिकारी प्रवेश कुमार ने बताया कि छात्र पर शिक्षक की शिकायत और घायल के बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!