loader image
Saturday, November 8, 2025

सोनीपत में मां-बॉयफ्रेंड को उम्रकैद:रेप के बाद बच्ची की हत्या की, शरीर पर 76 निशान मिले थे; कोर्ट ने कहा- इनका अपराध समाज पर कलंक

कोर्ट में पेश करने के बाद महिला को लेकर जाती पुलिस कर्मचारी। महिला के साथ उसकी दूसरी बेटी भी है। - Dainik Bhaskar

कोर्ट में पेश करने के बाद महिला को लेकर जाती पुलिस कर्मचारी। महिला के साथ उसकी दूसरी बेटी भी है।

सोनीपत ( Sahil Kasoon The Airnews)  सोनीपत में फास्ट ट्रैक कोर्ट (पॉक्सो) ने एक मां और उसके बॉयफ्रेंड को उम्रकैद की सजा सुनाई है। महिला ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपनी 5 साल की बेटी की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। कोर्ट ने दोनों को हत्या के मामले में उम्रकैद और एक-एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।

दोषी रजत को पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत 20 साल की कैद और 50 हजार रुपए का जुर्माना, पॉक्सो एक्ट की धारा 10 के तहत 5 साल की कैद और 10 हजार रुपए का जुर्माना, तथा छेड़खानी के मामले में तीन साल की कैद और पांच हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। बच्ची की मां को भी छेड़खानी का दोषी माना गया है। महिला की जुर्माना राशि 1.05 लाख रुपए में से 75 हजार रुपए और दोषी रजत पर लगे जुर्माने 1.65 लाख रुपए में से 1.25 लाख रुपए पीड़ित पक्ष को देने के आदेश दिए।

महिला को डर था कि कहीं बच्ची उसके अवैध संबंध के बारे में पूर्व पति को न बता दे। इसलिए दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। हत्या से पहले महिला के बॉयफ्रेंड ने बच्ची से रेप भी किया था। बेटी को मारने के बाद महिला ने कहानी बनाई कि बेटी मिट्‌टी खाती थी, उसकी लत को छुड़ाने की लिए पिटाई की थी। बच्ची के शरीर पर 76 जगह निशान मिले थे।

सरकारी वकील विजेंद्र सिंह खत्री ने बताया कि कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि सभी सजाएं एक साथ चलेंगी और दोषियों द्वारा जेल में बिताई गई अवधि को अंतिम सजा में से घटाया जाएगा। कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि ऐसे जघन्य अपराध समाज के लिए कलंक हैं और दोषियों को कठोर सजा देना न्याय के लिए आवश्यक है।

ये तस्वीर 18 जुलाई 2024 की है, जब महिला ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर बेटी की हत्या की थी।
ये तस्वीर 18 जुलाई 2024 की है, जब महिला ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर बेटी की हत्या की थी।

सोनीपत के सिविल लाइन थाना एरिया की रहने वाली महिला की शादी सदर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति से हुई थी। शादी के बाद उसे 2 बेटियां हुई। पति-पत्नी में विवाद के बाद 2022 में उनका तलाक हो गया। तलाक के बाद महिला की दोस्ती रजत सैनी नाम के युवक से हो गई। दोनों के बीच संबंध गए। 2024 में महिला ने अपनी बेटी को भी पूर्व पति के पास छोड़ना था, लेकिन उसे डर था कि कहीं बेटी रजत से अवैध संबंध के बारे में पिता को न बता दे। इसलिए रजत और महिला ने मिलकर बच्ची को मारने का प्लान बनाया। 18 जुलाई 2024 को रजत ने पहले बच्ची के साथ रेप किया। इसके बाद महिला और उसने मिलकर बच्ची को डंडे से पीट-पीटकर मार दिया। ​हत्या के बाद महिला ने अपने पूर्व पति के मामा को फोन करके झूठ बोला कि बच्ची मिट्टी खा रही थी, जिसके कारण उन्होंने उसे मार डाला।सके बाद महिला बेटी के शव को लेकर पूर्व पति के मामा के घर छोड़ कर चली गई। परिवार ने 19 जुलाई को महिला के खिलाफ सदर थाने में मामला दर्ज करा दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया। उसने स्वीकार किया कि रजत के साथ अवैध संबंध को छिपाने के चलते उसने बच्ची की हत्या की। महिला को लेकर यह भी खुलासा हुआ कि उसने पहले पति से तलाक लेने के बाद एक अन्य व्यक्ति से शादी कर ली थी। दूसरी शादी से उसे कोई औलाद नहीं थी लेकिन पहली शादी से 2 बेटियां हुईं थी। जिन्हें उसने दूसरी शादी के बाद भी अपने पास रखा था। इसके बाद ही महिला रजत के संपर्क में आई थी और दूसरे पति को भी छोड़कर उसके साथ ही रहने लगी। बच्ची की हत्या के बाद महिला के साथ पहले पति ने उसके दूसरे पति को भी जिम्मेदार ठहराया था। हालांकि पुलिस ने जांच की तो सामने आया कि इस पूरे मामले में दूसरे पति का कोई रोल नहीं है। इसके बाद पुलिस की जांच आगे बढ़ी और वह महिला के बॉयफ्रेंड रजत तक पहुंची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!