भिवानी में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, 30 लोग घायल:खेतों में काम करने जा रहे थे, बोले- ड्राइवर तेज स्पीड में चला रहा था

इस मामले में घायल मजदूर मुमताज ने बताया कि कुड़ल बास रोड से खेतों में कपास चुनने के लिए जा रहे थे। जहां ट्रैक्टर ड्राइवर द्वारा ट्रैक्टर को ओवर स्पीड चलाया जा रहा था। जब ड्राइवर से ट्रैक्टर कंट्रोल नहीं हुआ तो वह कूद गया और ट्रैक्टर ट्राली खेतों में जाकर पलट गई।

घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल इस हादसे में 25 से 30 लोग घायल हो गए। ट्रैक्टर ट्राली में पुरुष महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। जिन्हें चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि लोगों के सिर और हाथ, पैर में चोटें आई हैं। मजदूर राशिद हुसैन ने बताया कि गांव कुड़ल बास से श्याम कलां रोड पर ट्रैक्टर ट्राली में जा रहे थे। जहां ट्रैक्टर ट्राली पलट गई और ड्राइवर ट्रैक्टर से कूदकर भाग गया। उन्होंने कहा कि वह उत्तर प्रदेश (UP) रामपुर जिले के रहने वाले हैं। घायलों में मोबिन, हमशरी, कलसूम, कशीफा व हीना आदि शामिल हैं।

घायलों का किया उपचार चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष श्योराण ने बताया कि उन्हें करीब 1 घंटे पहले सूचना मिली थी कि गांव कुड़ल बास से श्याम कलां रोड पर खेत में ट्रैक्टर ट्राली पलट गई है। जिसमें 25 से 30 लोग घायल हो गए हैं। मेडिकल स्टाफ तैयार किए जाने के लिए कहा गया।
उन्होंने बताया कि जुई पीएचसी के अंदर लोगों को प्राथमिक उपचार दिया गया। उसके बाद भिवानी के सामान्य अस्पताल में 15 लोग घायल अवस्था में पहुंचे। उन्होंने बताया कि इसमें कोई कैजुअल्टी नहीं हुई है।
मोटरसाइकिल को बचाने के चक्कर में पलटा ट्रैक्टर-ट्राली जुई कलां पुलिस थाना के एसएचओ सुनील कुमार ने बताया कि मजदूरों को लेकर जा रहा ट्रैक्टर ट्राली पलटने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर वे खुद मौके पर पहुंचे। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि जब ट्रैक्टर कुड़ल बास से जा रहा था, तो रास्ते में सामने से अचानक मोटरसाइकिल आ गया। जबकि ट्रैक्टर भी तेज गति में था। जब मोटरसाइकिल को बचाने लगते तो ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। जिसके बाद रास्ते से खेत करीब 2 फीट गहरे खेतों में उतर गया और पलट गया। इस हादसे में करीब 25-30 लोगों को हल्की चोटें आई है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं जांच के लिए टीम को भेजा गया है। घायलों द्वारा जो बयान दिए जाएंगे, उनके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।




