loader image

कैथल में इंस्पेक्टर को 1 घंटे रखा सलाखों के पीछे:मर्डर केस में गवाही के लिए नहीं पहुंचे कोर्ट, सिरसा के थाने में SHO

कैथल की विशेष अदालत ने गुरुवार को हत्या के मामले में बार-बार गैरहाजिर रहने पर जांच अधिकारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार को एक घंटे तक हिरासत में रखने का आदेश दिया। कोर्ट परिसर में उन्हें बंदियों के लिए बने स्थान पर सलाखों के पीछे रखा गया।

पुलिस ने विशेष अदालत के इस आदेश के बाद इंस्पेक्टर को सुबह 10:30 से 11:30 बजे तक कोर्ट परिसर में बंदियों के लिए बने स्थान पर सलाखों के पीछे रखा। जानकारी के अनुसार, इंस्पेक्टर राजेश कुमार वर्तमान में सिरसा जिले के बड़ाबूढ़ा थाने में SHO लगे हुए हैं।

आरोप था कि उनको कई बार मामले में गवाही के लिए कैथल बुलाया गया, लेकिन वे नहीं आए और गैर हाजिर रहे। इसके चलते अदालत ने 29 अगस्त को उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिए थे। वे जब गुरुवार को सुबह अदालत में गवाही देने पहुंचे, तो उन्हें हिरासत में रखने का आदेश दिया गया।

प्रिजनर एस्कॉर्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि मामले में नायब कोर्ट, रीडर और पीपी ने मौखिक आदेश दिए। सलाखों के पीछे भेजने का कोई लिखित आदेश नहीं मिला। करीब एक घंटे बाद जब लाइव कोर्ट से लिखित आदेश मिला तब इंस्पेक्टर को कोर्ट में पेश किया गया।

मामला 2021 में सीवन थाना क्षेत्र के गांव बक्केखेड़ी का बताया जा रहा है, जिसमें एक युवक की हत्या की गई थी। मामले में शिकायतकर्ता राजवीर सिंह ने अपने भतीजे मनीष की हत्या की FIR दर्ज करवाई थी। इस केस की जांच इंस्पेक्टर राजेश कुमार के पास थी। उसके लिए लिए जांच अधिकारी को कैथल बुलाया जा रहा था।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!