loader image

रोहतक: कबाड़ी के घर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की रेड, कारोबार के रिकॉर्ड खंगाले

दिल्ली से आई इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम ने गुरुवार सुबह रोहतक के गीतांजलि एन्क्लेव में रहने वाले एक कबाड़ी के घर छापेमारी की। कबाड़ी पर जीएसटी में गड़बड़ी करने और टैक्स चोरी का आरोप है। इस मामले में आरोपी पहले भी 9 महीने जेल की सजा काट चुका है।

कबाड़ी की पहचान विशाल उर्फ बबलू के रूप में हुई है। वह मूल रूप से विशाल गढ़ी मोहल्ले का रहने वाला है, लेकिन करीब डेढ़-दो साल पहले उसने गीतांजलि एन्क्लेव में घर बनाया था। इनकम टैक्स की टीम ने इसी घर पर रेड की।

सुबह 7 बजे की गई कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, 9 सदस्यीय टीम सुबह करीब 7 बजे दो गाड़ियों में सवार होकर विशाल के घर पहुंची। टीम ने घर में दाखिल होते ही दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। सुरक्षा के मद्देनजर बाहर पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को तैनात किया गया।

टीम लगातार घर के अंदर पूछताछ कर रही है और कारोबार से जुड़े सभी रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि विशाल की पुराने बस स्टैंड के पास कबाड़ी मार्केट में दुकान है और वह लंबे समय से इस कारोबार से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि इसी कारोबार में उसने बड़े पैमाने पर टैक्स की चोरी की है। फिलहाल टीम घर के अंदर मौजूद है और पूछताछ जारी है।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!