रेवाड़ी में ASI ने किया सुसाइड:घर में लगाया फंदा, सुसाइड नोट बरामद, टीचर पत्नी की प्रताड़ना से था दो बच्चों का पिता

हरियाणा पुलिस के ASI ने रेवाड़ी में फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक ASI की पहचान जैनाबाद गांव के कृष्ण यादव (40) के रूप में हुई है।
कृष्ण, हाल में गुरुग्राम पुलिस में तैनात थे। वह अपने पैतृक गांव आए हुए थे। कृष्ण की आत्महत्या का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है।
शव के फंदे पर लटके होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर सभी आवश्यक कार्रवाई करने के बाद शव को फंदे से उतार कर सिविल अस्पताल भिजवाया गया।
अस्पताल में उसका पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया गया है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है।
पुलिस को मौके से मिला सुसाइड नोट मौके पर FSL टीम को भी बुलाया गया। पुलिस और फोरेंसिक टीम की जांच में मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में मृतक ASI कृष्ण यादव ने अपनी मौत का जिम्मेदार पत्नी और ससुरालियों को ठहराया है।
दो बच्चों का पिता था मृतक ASI मृतक ASI दो बच्चों का पिता था। कृष्ण की पत्नी दिल्ली में PGT टीचर के रूप में कार्यरत हैं। पुलिस ने कृष्ण के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
चौकी इंचार्ज बोले- ससुरालियों पर की FIR डहीना चौकी प्रभारी रजनीश कुमार ने बताया कि कृष्ण यादव ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा है। जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। सुसाइड नोट के आधार पर पत्नी और अन्य ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।




