loader image
Latest:
Tuesday, March 24, 2026

हरियाणा का जवान उत्तराखंड में शहीद:ड्यूटी के दौरान खाई में गिरे

हरियाणा में भिवानी के रहने वाले सशस्त्र सीमा बल (SSB) के कॉन्स्टेबल अनिल कुमार शहीद हो गए। वह सशस्त्र सीमा बल की 55वीं वाहिनी में तैनात थे। उनकी ड्यूटी उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में थी।

शनिवार-रविवार रात गश्त के दौरान अनिल कुमार का पांव फिसल गया, जिसके कारण वे खाई में गिर गए। इस दौरान उनके सिर में चोट लग गई और वे शहीद हो गए।

रविवार को पिथौरागढ़ में अनिल कुमार को श्रद्धांजलि दी गई। उनका पार्थिव शरीर आज पैतृक गांव खरकड़ी माखवान आएगा। यहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

रविवार को SSB के जवानों ने अनिल कुमार को श्रद्धांजलि दी।
रविवार को SSB के जवानों ने अनिल कुमार को श्रद्धांजलि दी।

खरकड़ी माखवान गांव के सरपंच राजेश कुमार ने बताया कि अनिल कुमार 3 भाइयों में छोटे थे। दोनों भाई खेती करते हैं। इनके पिता कृष्ण कुमार भी किसान थे। 4-5 साल पहले कृष्ण का निधन हो गया था।

अनिल कुमार 10 जुलाई 2012 को सशस्त्र सीमा बल में भर्ती हुए थे। इनकी 2 साल पहले शादी हुई थी। पत्नी इनके साथ उत्तराखंड में ही रहती थी। 2 महीने पहले अनिल छुट्टी लेकर पत्नी के साथ गांव आए थे। कुछ दिन रुकने के बाद वह चले गए।

 सरपंच राजेश कुमार ने बताया कि रविवार (19 अक्टूबर) को गांव में सूचना आई कि अनिल कुमार ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। अनिल के बड़े भाई सुनील कुमार पार्थिव शरीर लेने के लिए उत्तराखंड गए हैं। इसके बाद गांव में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

शहीद अनिल कुमार का फाइल फोटो। उनकी 2 साल पहले शादी हुई थी।
शहीद अनिल कुमार का फाइल फोटो। उनकी 2 साल पहले शादी हुई थी।

SSB ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि अनिल कुमार ने अपनी नौकरी के दौरान पूरी ईमानदारी और अनुशासन से काम किया। वे हमेशा अपने काम को लेकर सजग रहते थे और दूसरों की मदद करते थे। उनके जाने से SSB ने एक अच्छा और जिम्मेदार जवान खो दिया है। पिथौरागढ़ में SSB मुख्यालय में उन्हें सैन्य सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी गई।

SSB परिवार अनिल कुमार के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करता है और भगवान से प्रार्थना करता है कि उनकी आत्मा को शांति मिले और उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति मिले। अनिल कुमार ने जिस लगन और ईमानदारी से काम किया, उसे SSB हमेशा याद रखेगा और उनका सम्मान करेगा।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!