हरियाणा में मां के बॉयफ्रेंड के मर्डर की कहानी:कैथल में दोस्त ने बताया- तेरी मम्मी किसी के साथ कमरे में, पेंचकस लेकर मारने पहुंचा बेटा
हरियाणा के कैथल में दो दिन पहले मां के बॉयफ्रेंड की हत्या करने की कहानी सामने आई है। मामले में पुलिस ने दो आरोपी युवकों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों की पहचान महिला के बेटे अमन निवासी गांव मानस व बेटे के दोस्त विजय उर्फ विक्की के रूप में हुई है। आरोपियों को शनिवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया।
जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से पुलिस वारदात में प्रयुक्त सुआ, बाइक बरामद करने की कोशिश करेगी।
वहीं, इस पूरी वारदात में महिला की भूमिका की भी पुलिस जांच कर रही है। क्योंकि मृतक के परिवार का आरोप है कि महिला ने साजिश रचकर युवक को मिलने बुलाया था।


पुलिस पूछताछ में सामने आया कि महिला का नाम पूनम है। जिसका बेटा अमन है। अमन का दोस्त विजय है। जोकि उसी के गांव में रहता है। गुरुवार 30 अक्टूबर को विजय ने अमन को फोन किया। उसे बताया कि उसकी मां किसी लड़के के साथ है।
विजय ने अमन को बताया कि तेरी मां और सुरेंद्र पहले हनुमान वाटिका में थे। अब वे करनाल रोड स्थित एक कमरे में गए है। सूचना मिलने पर अमन तुरंत वहां पहुंचा। इस बीच वहीं बाजार से अमन ने पेंचकस खरीदा था। दोनों वहां से बाइक पर सवार होकर कमरे तक पहुंचे।
इसके बाद दोनों वहां से कमरे में पहुंचे। जहां पहुंचकर अमन ने युवक सुरेंद्र को उसकी मां के साथ अर्धनग्न हालत में देखा। जिसके बाद वह आपा खो बैठा। उसने सुरेंद्र पर हमला करना शुरू कर दिया। उसके शरीर पर कई जगहों पर पेंचकस मारे।
मारपीट से बचने के लिए युवक सुरेंद्र ने अर्धनग्न हालत में ही छत से छलांग लगा दी। नीचे गिरने के बाद वह कुछ कदम दूर दौड़ा भी, लेकिन इसके बाद वह अचेत हो गया। लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जब आरोपियों की चंगुल से छुटकर सुरेंद्र नीचे कूदा तो महिला पूनम ऊपर कमरे में रह गई। जिसके बाद आरोपी बेटे अमन ने पूनम को भी खूब पीटा। घटना का पता लगने पर मौके पर स्थानीय लोग पहुंचने शुरू हुए। जिन्हें देखकर दोनों वहां से फरार हो गए।

तीन पर केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस इस बारे में DSP बीर भान ने बताया कि एक आरोपी महिला पूनम भी खड़ी दिखाई दी, जो युवक के साथ थी। फिलहाल, पुलिस ने तीनों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर आरोपी गांव मानस के अमन तथा विजय उर्फ विक्की को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।




