loader image
Latest:
Sunday, March 22, 2026

मंत्री विज की कार को टक्कर मारी:काले रंग की गाड़ी लेकर काफिले में घुसा व्यक्ति, आरोपी हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। अंबाला में एक काले रंग की गाड़ी ने काफिले में घुसकर विज की गाड़ी को सीधी टक्कर मार दी, जिसमें विज बाल-बाल बच गए।

हादसे के तुरंत बाद विज की सुरक्षा में तैनात कमांडो उतरे और ड्राइवर को पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि ड्राइवर हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) में सब इंस्पेक्टर है।

मंत्री अनिल विज को वॉल्वो S90 गाड़ी मिली हुई है। हादसे के वक्त वह इसी गाड़ी में सवार थे। पड़ाव पुलिस ने शिकायत के आधार पर ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मंत्री अनिल विज को वॉल्वो S90 गाड़ी मिली हुई है। (फाइल)

अंबाला-दिल्ली हाईवे से जा रहा था काफिला यह घटना पड़ाव क्षेत्र में उस समय हुई, जब शनिवार देर रात मंत्री अनिल विज का काफिला अंबाला कैंट के महाराजा ढाबे के सामने शास्त्री कॉलोनी जाने के लिए अंबाला-दिल्ली हाईवे की तरफ जा रहा था। इसी दौरान एक काले रंग की गाड़ी ने अचानक सुरक्षा व्यवस्था को तोड़ा और बिना रुके सीधे मंत्री की कार से जा टकराई। टक्कर के बाद काफिले को तुरंत रोक दिया गया।

कमांडो ने गाड़ी को घेरा राहत की बात यह रही कि मंत्री अनिल विज को किसी तरह की चोट नहीं आई। वह पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए काफिले में मौजूद पुलिसकर्मी और कमांडो तुरंत अलर्ट हो गए। उन्होंने गाड़ी को चारों ओर से घेर लिया और ड्राइवर को काबू में ले लिया। ड्राइवर की पहचान अंबाला कैंट के बाबाहेड़ी गांव निवासी राजेंद्र शर्मा के रूप में हुई। वह अंबाला स्पेशल स्टाफ फोर्स (STF) में सब इंस्पेक्टर है।

SHO बोले- मामला दर्ज किया पड़ाव थाने के SHO धर्मवीर ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस यह जांच कर रही है कि सुरक्षा काफिले के बीच गाड़ी किस वजह से घुसी। यह लापरवाही थी या किसी अन्य कारण से यह हादसा हुआ। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह तस्वीर 7 जनवरी 2023 की है। एस्कॉर्ट गाड़ी की टक्कर के बाद मंत्री अनिल विज की वॉल्वो गाड़ी पीछे से क्षतिग्रस्त हो गई थी।
यह तस्वीर 7 जनवरी 2023 की है। एस्कॉर्ट गाड़ी की टक्कर के बाद मंत्री अनिल विज की वॉल्वो गाड़ी पीछे से क्षतिग्रस्त हो गई थी।

7 जनवरी 2023 को भी हुआ था हादसा इससे पहले 7 जनवरी 2023 को बहादुरगढ़ में कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे पर मंत्री अनिल विज के काफिले में चल रही एस्कॉर्ट गाड़ी को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसकी वजह से एस्कॉर्ट गाड़ी बेकाबू होकर आगे चल रही मंत्री विज की गाड़ी से टकरा गई। हादसे में किसी को चोट नहीं आई। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब विज रोहतक से गुरुग्राम जा रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में ले लिया था।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!