गैंगस्टर टेकचंद ने पुलिस पर चलाई गोलियां, जवाबी कार्रवाई में हुआ घायल

गैंगस्टर टेकचंद ने पुलिस पर चलाई गोलियां, जवाबी कार्रवाई में हुआ घायल
गुरुग्राम | 23 मार्च 2025 | Parveen bhardwaj
हरियाणा पुलिस की एक टीम पर शूटर टेकचंद ने उस समय हमला कर दिया जब उसे करनाल ले जाया जा रहा था। पुलिस उसे शराब कारोबारी बलजीत हत्याकांड में पूछताछ के लिए लेकर गई थी, लेकिन मोबाइल निकालने के बहाने आरोपी ने छिपी हुई पिस्टल निकालकर पुलिस पर फायरिंग कर दी। एक गोली एएसआई हरीश को छूकर निकल गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के घुटने में लगी और वह घायल हो गया।
कैसे हुआ पुलिस पर हमला?
- पुलिस ने आरोपी टेकचंद को करनाल के मधुबन थाना क्षेत्र में मोबाइल बरामद करने के लिए ले जाया था।
- मौके पर उसने पिस्टल निकालकर पुलिस टीम पर तीन फायर किए।
- एक गोली एएसआई हरीश को छूकर निकल गई।
- पुलिस की जवाबी फायरिंग में टेकचंद के घुटने में गोली लगी और वह घायल हो गया।
- पुलिस ने मौके से एक पिस्टल और 5 खाली कारतूस बरामद किए।
क्या था मामला?
पुलिस जांच में सामने आया है कि टेकचंद गैंगस्टर नरेश सेठी के गुर्गे अक्षय कुमार (जो विदेश में है) से जंगी और सिग्नल ऐप के जरिए संपर्क में था। मधुबन थाना प्रभारी गौरव पुनिया ने बताया कि गुड़गांव की सीआईए टीम हत्या के आरोपी से मोबाइल बरामदगी के लिए आई थी।
बलजीत हत्याकांड का पूरा विवरण
- मंगलवार शाम को बलजीत अपने साथी जोतराम चौक हयातपुर सेक्टर-93 के ऑफिस में थे।
- अचानक दो शूटर पहुंचे और बलजीत पर गोलियां चला दीं।
- गोली लगने से बलजीत की मौके पर ही मौत हो गई।
- क्राइम ब्रांच मानेसर की टीम ने टेकचंद उर्फ मोहित और दूसरे आरोपी मोहित को गिरफ्तार किया।
- पूछताछ में पता चला कि टेकचंद ने गोली मारी थी और मोहित ने आरोपियों की आर्थिक मदद की थी।
- आरोपी टेकचंद 7 दिन के पुलिस रिमांड पर था।
पुलिस की आगे की कार्रवाई
- पुलिस ने टेकचंद को गिरफ्तार कर उसे इलाज के लिए कल्पना चावला हॉस्पिटल, करनाल में भर्ती कराया।
- उसके ठीक होने के बाद फिर से हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी।
- पुलिस ने घटनास्थल से बरामद हथियार और कारतूस को जांच के लिए भेज दिया है।
- आरोपी टेकचंद पर मधुबन थाने में नया केस दर्ज किया गया है।




