loader image
Latest:
Thursday, February 5, 2026

धुंध के मौसम में ड्राइविंग हेतु कैथल पुलिस की एडवाइजरी जारी, धुंध व कोहरे के मौसम में सुरक्षित यातायात हेतू वाहन चलाते समय बरते अतिरिक्त सावधानी : एसपी उपासना

कैथल, 17 दिसंबर -धुंध व कोहरे के मौसम दौरान सुरक्षित यातायात के लिए वाहन चालक अपने अमूल्य जान-माल की सुरक्षा हेतू अतिरिक्त सावधानी बरतें। वाहन चालक अपनी खुद की तथा सडक़ पर आ-जा रहे अन्य नागरिकों की जान बचाने के लिए यातायात नियमों की समुचित पालना करके पुलिस को सहयोग देकर सडक़ दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है। एसपी उपासना ने बताया कि कोहरे व धुंध के मौसम में सडकों पर विजिब्लिटी बहुत कम चल रही है। एसपी ने सुरक्षित ड्राइविंग संबंधी एडवाइजरी जारी करते हुए चालकों को सलाह दी कि अपने गंतव्य स्थान के लिए चलने से पूर्व मौसम के पूर्वानुमान की जांच उपरांत ही यात्रा पर निकलें। अधिक कोहरे की स्थिति में यदि अगर संभव हो सके तो मौसम साफ होने तक यात्रा को टालने का प्रयास करें तथा किसी भी प्रकार का नशा करके वाहन किसी सूरत में ना चलाएं। अपने वाहन की स्पीड का खास ध्यान रखकर धीमी गति से वाहन चलाने की सलाह देते हुए एसपी ने बताया कि यह सुनिश्चित करें कि वाहनों की हेडलाइट, टेल लाइट, फॉग लाइट सहित इंडिकेटर, ब्रेक, टायर, विंडस्क्रीन वाइपर, बैटरी व कार हीटिंग सिस्टम सही तरीके से काम कर रहे हैं। धुंध के दौरान यात्रा करते समय वाहन चालक लो-बीम हेड लाइट का इस्तेमाल करें। इंडिकेटर को भी ऑन रखें ताकि दूसरे वाहन को भी आपके व्हीकल का पता चल सके। यदि कोहरे के कारण विजिबिलिटी न्यून हो जाती है तो ऐसी स्थिति में फॉग लाइट को उपयोग अवश्य करें। वाहन चालको से वाहनों के बीच उचित दूरी बनाए रखने का सुझाव देते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि विजिब्लिटी बेहद खराब होने की स्थिति में वाहन चालक सडक पर पेंट की गई लाइन को गाइड के रूप में उपयोग करते हुए वाहन चलाएं तथा ड्राइव करते समय जरूरी है कि आपका पूरा ध्यान सडक पर हो। ट्रक व अन्य वाहन चालक किसी भी होटल या ढाबे के सामने सडक़ पर वाहन खड़ा ना करें, तथा किसी भी वाहन में कोई तकनीकी खराबी आने की स्थिती में अपने वाहन को सडक़ नीचे उतारकर समुचित दूरी पर अपने वाहन को पार्क करें। अन्यथा धुंध व कोहरे की स्थिती में सडक़ पर खड़े वाहन से आवागमन करने वाला कोई अन्य वाहन की टक्कर होने पर खतरनाक सडक़ दुर्घटना घटित हो सकती है।

पुलिस एडवाईजरी में धुंध व कोहरे के मौसम में ओवरटेकिंग दौरान जोखिम ना उठाकर अतिरिक्त सावधानी बरतने के अतिरिक्त, लेन बदलने, फ्री-वे और व्यस्त सडकों पर वाहन रोकने से बचने के लिए भी कहा गया है। प्रत्येक वाहन चालक यातायात नियमों की समुचित रुप से पालना करके सडक़ दुर्षटना के ग्राफ को कम करने के लिए पुलिस को सार्थक सहयोग कर सकता है। प्रत्येक नागरीक का जीवन उनके परिवार और समाज के लिए समय अथवा धन से ज्यादा मूल्यवान है।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!