loader image
Latest:
Thursday, February 5, 2026

सिरसा में ट्रक-कार और बाइक भिड़े, एक की मौत:दो युवकों की हालत गंभीर, डबवाली-जीवननगर रोड पर हादसा, हिसार रेफर

सिरसा जिले में स्टेट हाईवे पर हुए देर रात्रि को ट्रक-कार व बाइक की आपस में टक्कर हो गई। इस एक्सीडेंट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और एक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में पहुंचाया गया है। दूसरे घायल को हिसार के लिए रेफर कर दिया है, उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा रानियां के गांव केहरवाला के पास स्टेट हाईवे नंबर 32 डबवाली-जीवन नगर रोड पर हुआ और देर रात की घटना है। इस दौरान एक ट्रक, एक बाइक और एक कार की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घायल ने रात्रि 11 बजे इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तीसरे घायल व्यक्ति का इलाज सिरसा सिविल अस्पताल में चल रहा है। अभी उनकी पहचान की जा रही है।

अभी ट्रक ड्राइवर का पता नहीं चल पाया है, क्योंकि वह मौका पाकर फरार हो गया था। पुलिस उसकी छानबीन में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, हाईवे पर एक ट्रक आगे-आगे चल रहा था। पीछे से आ रही एक बाइक ने ट्रक में टक्कर मार दी। इसके तुरंत बाद, पीछे से आ रही एक कार भी उसी ट्रक से टकरा गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात का समय होने और ट्रक के ठीक से दिखाई न देने के कारण यह हादसा हुआ। ये तीनों ही रानियां के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

कार में सवार व्यक्तियों को मामूली चोटें आई हैं, जो केहरवाला गांव के रहने वाला हैं। बाइक सवार युवकों की हालत गंभीर थी।

सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। राहगीरों और गांववासियों की मदद से घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों के परिजनों को भी हादसे की सूचना दे दी गई है। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!