loader image

पानीपत में 2 भाइयों ने दोस्त के साथ किया कुकर्म:फिर पेट्रोल डालकर लगाई आग, चिल्लाने पर पहुंचे परिजन, चाचा के हाथ झुलसे

पानीपत जिले के सनौली थाना क्षेत्र के एक गांव में दो सगे भाइयों ने अपने ही दोस्त के साथ कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियों ने युवक को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।आरोपियों को डर था कि युवक कहीं इस बारे में किसी को बता न दे।

जिसके बाद उन्होंने युवक पर पेट्रोल डालकर उसे आग लगा दी। युवक की चीख-पुकार सुनकर उसके चाचा और बहन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक वह बुरी तरह से आग की लपटों में घिर चुका था। परिजनों ने आग बुझाई, लेकिन तब तक युवक 50 प्रतिशत तक जल चुका था।

मामले की जानकारी देता युवक का चाचा।
मामले की जानकारी देता युवक का चाचा।

आग बुझाते समय युवक के चाचा के हाथ भी झुलस गए। आनन-फानन में युवक के परिजन उसे लेकर पानीपत के सामान्य अस्पताल में पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दोनों सगे भाई मौके से फरार हो गए। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!