हरियाणा पुलिस की सबसे बड़ी भर्ती:5500 कॉन्स्टेबल लिए जाएंगे, महिलाओं के लिए 600 पद; फीस को लेकर नया नियम
हरियाणा सरकार ने प्रदेश की सबसे बड़ी पुलिस सिपाही भर्ती निकाली है। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) ने 5500 पदों पर पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसे अब तक की सबसे बड़ी पुलिस भर्ती माना जा रहा है।
इससे पहले 5061 पदों पर सबसे बड़ी भर्ती हुई थी। नायब सरकार ने नए साल पर युवाओं को तोहफा दिया है। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) द्वारा जारी विज्ञापन में 5500 पदों में 4500 मेल कॉन्स्टेबल और 600 महिला कॉन्स्टेबल भर्ती किए जाएंगे।
वहीं इनके साथ जीआरपी के लिए 400 मेल कॉन्स्टेबल के पद रिजर्व रखे गए हैं। इस बार सरकार ने आवेदन करने के लिए कोई फीस नहीं रखी है।
एग्जाम डेट अभी तय नहीं इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी 11 जनवरी से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 25 जनवरी 2026 रात 11:59 तक वे अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। हांलाकि अभी केवल आवेदन प्रक्रिया काे लेकर ही शेड्यूल जारी किया गया है। एग्जाम की डेट भी तय नहीं की गई हैं। आवेदन के संख्या अनुसार ही परीक्षा केंद्र तय किए जाएंगे जिसके बाद एग्जाम की डेट तय होगी।
हरियाणा जनरल नॉलेज के 20 सवाल होंगे हरियाणा कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में 20 सवाल हरियाणा जनरल नालेज, 10 सवाल कंप्यूटर नॉलेज के रहेंगे। पेपर में जनरल नालेज, जनरल स्टडीज, जनरल साइंस, करेंट अफेयर्स, एग्रीकल्चर, जनरल एप्टीट्यूड, न्यूमेरिकल एबिलिटी, पशुपालन से संबंधित भी सवाल पूछे जाएंगे। पेपर में कुल 100 सवाल आएंगे, जो 94.5 नंबर के होंगे। वहीं पेपर का मोड हिंदी और इंग्लिश दोनों रहेगा।
मेल केंडिडेट के लिए 170 सेंटीमीटर हाइट जरूरी पुलिस भर्ती में शामिल होने वाले मेल केंडिडेट के लिए 170 सेंटीमीटर हाइट और 83 सेंटीमीटर चेस्ट की होनी जरूरी है। वहीं रिजर्व कैटेगरी को इसमें में 2-2 सेंटीमीटर की छूट दी गई है। महिलाओं के लिए मिनिमम 158 सेंटीमीटर हाइट मांगी गई है। वहीं इसमें भी रिजर्व कैटेगरी के लिए 2 सेंटीमीटर की छूट है।
12 मिनट में पूरी करनी होगी दौड़ पुरूष उम्मीदवारों के लिए 12 मिनट में 2.5 किलोमीटर की दौड़, महिलाओं के लिए 6 मिनट में 1 किलोमीटर की दौड़ पूरी करना जरूरी है। इनके साथ एक्स सर्विसमैन के लिए 5 मिनट में एक किलोमीटर की दौड़ निर्धारित की गई है। फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट में फेल युवाओं को आगे के प्रोसेस से बाहर कर दिया जाएगा।
अब देखिए भर्ती का नोटिस…





