loader image
Latest:
Thursday, February 5, 2026

कैथल नाले में सूटकेस में मिला महिला का शव:पहचान नहीं हुई, पोस्टमॉर्टम के बाद जीवन रक्षक दल ने अंतिम संस्कार किया

कैथल में शीला खेड़ा ड्रेन पर सूटकेस में मिले करीब 30 वर्षीय महिला के शव की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने तीसरे दिन शव का पोस्टमॉर्टम करवा दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी यही सामने आया कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। हालांकि मृतका की पहचान करने और आरोपियों का पता लगाने में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं, लेकिन अभी तक कोई अहम तथ्य पुलिस के हाथ नहीं लगा है।

जीवन रक्षक दल ने करवाया संस्कार

जीवन रक्षक दल के सदस्यों ने ड्रेन में सूटकेस में मिले महिला के शव का अंतिम संस्कार किया। संस्था के प्रधान राजू डोहर ने बताया कि उन्होंने 183वीं ऐसे शव का संस्कार करवाया है, जिसकी पहचान नहीं हो सकी। यह 72 घंटे से अस्पताल के शवगृह में रखा हुआ था। पहचान नहीं हो पाई, जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में संस्था ने इसका संस्कार करवाया।

महिला का शव, जो सूटकेस में मिला
महिला का शव, जो सूटकेस में मिला

मामले को लेकर एसपी उपासना ने कहा कि मृतक महिला के पाेस्टमॉर्टम के दौरान यही बात सामने आई है कि उसे गला दबाकर मारा गया और बाद में सूटकेस में डालकर ड्रेन में फेंक दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला के बारे में पता लगाने के साथ-साथ आरोपियों के बारे में भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस की टीमें लगातार जांच में जुटी हैं।

ये था पूरा मामला

बता दें कि कैथल में पांच दिन पहले ड्रेन से एक सूटकेस में महिला का शव बरामद हुआ। उसकी उम्र करीब 30 वर्ष पाई गई। सूटकेस को नाले में कुत्ते खींच रहे थे। यह देखकर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम और फोरेंसिक टीमें मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी गई। महिला की हत्या कर शव को सूटकेस में रखा गया था।

इसके बाद इसे ड्रेन (नाली) में फेंका गया है, शव कई दिन पुराना लग रहा था। पानी में रहने के चलते बॉडी फूल गई और कुछ अंग गल भी गए, उसके गले पर निशान और हाथ पर एक टैटू मिले। उन्हीं के जरिए पुलिस पहचान का प्रयास कर रही है।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!