loader image
Latest:
Sunday, March 22, 2026

कुरुक्षेत्र के केशव पार्क मर्डर केस में खुलासा: दिव्यांग की सिर कटी लाश, पत्नी का प्रेमी गिरफ्तार


हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित केशव पार्क में मिले दिव्यांग व्यक्ति की सिर कटी लाश के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, 29 दिसंबर की रात मृतक की पत्नी के प्रेमी ने अपने साथियों के साथ मिलकर चाकू से गर्दन काटकर उसकी हत्या की। शव का धड़ पार्क में छोड़ दिया गया और सिर को सन्निहित सरोवर में फेंक दिया गया, ताकि पहचान न हो सके।

लाश की पहचान नकली टांग (आर्टिफिशियल लेग) के जरिए हुई, जिस पर जयपुर का मार्का लगा था। पुलिस जांच के बाद मृतक की पहचान पानीपत के खोजकीपुर निवासी सुनील के रूप में हुई। परिजनों ने 4 जनवरी को सुनील के लापता होने की एफआईआर दर्ज कराई थी।

एसपी नितीश अग्रवाल के अनुसार, यह हत्या आपसी रंजिश के चलते की गई। आरोपी मोहित के सुनील की पत्नी के साथ अवैध संबंध थे। सुनील शराब पीने का आदी था और अक्सर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था, जिसकी शिकायत पत्नी अपने प्रेमी से करती रहती थी।

इस मामले में सीआईए-2 टीम ने मोहित और मंजीत को गिरफ्तार कर लिया है। मंजीत का भाई अंकुश भी इस साजिश में शामिल था। सीआईए-2 प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि अभी महिला की भूमिका की जांच जारी है। आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!