loader image
Latest:
Sunday, March 22, 2026

हरियाणा की टॉप ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल:IAS सुधीर राजपाल अब देखेंगे होम डिपार्टमेंट, 5 IAS-एक IRPS की जिम्मेदारी बदली; सुमिता हेल्थ विभाग देखेंगी

 

हरियाणा सरकार ने टॉप ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव किया है। 1990 बैच के आईएएस अधिकारी सुधीर राजपाल को बड़ी जिम्मेदारी दे दी है। सरकार की ओर से जारी ऑर्डर में राजपाल को एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (ACS) होम, जेल, क्रिमिनल इनवेस्टीगेशन की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा उन्हें वन विभाग में भी एडिशनल चीफ सेक्रेटरी बनाया गया है।

वहीं इसी बैच की आईएएस अधिकारी डॉ. सुमिता मिश्रा को होम से हटाकर फायनेंशियल कमिश्नर (FCR) की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा सुमिता मिश्रा को अभी तक हेल्थ डिपार्टमेंट में एडिशनल चीफ सेक्रेटरी की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा IAS अरुण गुप्ता फायनेंस एंड प्लानिंग डिपार्टमेंट का एसीएस लगाया गया है। IAS साकेत कुमार को शहरी स्थानीय विभाग (ULB) डिपार्टमेंट का कमीशन सेक्रेटरी लगाया गया है।

यहां देखिए ऑर्डर…

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!