पशु चोरी मामले में एक वांछित आरोपी थाना ढांड पुलिस द्वारा गिरफ्तार
कैथल 29 जनवरी ( ) थाना ढांड के अंतर्गत एक गांव से चोरी हुए पशु मामले की जांच थाना ढांड एसएचओ इंस्पेक्टर सुनील कुमार की अगुवाई में एचसी नरेंद्र सिंह द्वारा करते हुए आरोपी गांव बेगी नाजर जिला सहारनपुर यूपी निवासी इंतजार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि संगरौली निवासी जसवंत की शिकायत अनुसार 21 मार्च 2023 की रात को अज्ञात व्यक्ति उसके पशुबाडा से एक भैंस व एक काटडा/काटडी चोरी करके ले गए थे। जिस बारे थाना ढांड में मामला दर्ज किया गया था। मामले में पहले ही 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी इंतजार भी उक्त वारदात में शामिल था। आरोपी को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।




