जींद की रिद्धिमा कौशिक किक बॉक्सिंग वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर-1:विधायक देवेंद्र अत्री ने दी बधाई, बोले- पूरी दुनिया में हरियाणा का नाम रोशन किया

रिद्धिमा कौशिक ने किक लाइट 55 किलोग्राम और किक लाइट 60 किलोग्राम दोनों वर्गों में नंबर-1 रैंकिंग प्राप्त की है। अब तक भारत के किसी भी खिलाड़ी ने इस रैंकिंग में पहला स्थान प्राप्त नहीं किया था।
विधायक अत्री ने कहा कि यह उचाना हलके, हरियाणा प्रदेश और पूरे देश के लिए गर्व की बात है कि भौंगरा गांव की बेटी रिद्धिमा कौशिक ने किक बॉक्सिंग में विश्व में नंबर-1 रैंकिंग प्राप्त कर नाम रोशन किया है।

विधायक अत्री बोले- पूरी दुनिया में नाम रोशन किया
उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि से बांगर, उचाना, हरियाणा और भारत देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन हुआ है। रिद्धिमा अलग-अलग वर्गों में प्रथम रैंकिंग प्राप्त करने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बन गई हैं।
विधायक ने रिद्धिमा कौशिक के दादा ओमप्रकाश भौंगरा और पिता सुरेंद्र कौशिक सहित पूरे परिवार को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।




