loader image
Latest:
Thursday, February 5, 2026

सिरसा में मंत्री विज ने XEN-RFO किए सस्पेंड:पेड़ कटाई का मामला, ग्रीवेंस मीटिंग में उठा मुद्दा, एडीसी की जांच में खुलासा

हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने आज शुक्रवार को सिरसा जिले में ग्रीवांस मीटिंग में सुनवाई के दौरान डबवाली क्षेत्र के गांव कालुआना में पेड़ कटाई मामले में जन स्वास्थ्य विभाग एक्सईएन विजय कुमार और वन विभाग के आरएफओ सुंदर सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। इसके अलाव कालुआना जलघर में पेड़ कटाई करने के आरोप में लेकर अजय पर झूठा एफिडिवेट देने व पूरा सच न बताने पर कानूनी कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

मंत्री विज ने कहा कि चाहे दोनों कोर्ट में चले जाए। अब मैंने सस्पेंड की कह दिया, तो कह दिया। अब पुलिस जांच में पता लगाएगी कि पेड़ किसने काटे हैं और किसके कहने पर काटे गए हैं। मामले में जनस्वास्थ्य विभाग के जेई दीपक व गांव के सरपंच पर भी आरोप लगे हैं। शिकायतकर्ता ने उन दोनों पर भी कार्रवाई की मांग की है और इस रंजिश में हमले करवाने पर मंत्री विज ने सरपंच पर केस दर्ज करने के लिए डबवाली एसपी को आदेश दिए हैं। इस पर शिकायतकर्ता ने संतुष्ट होकर मंत्री का आभार जताया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि भाजपा मंडल अध्यक्ष ने भी पहले मना कर दिया था कि पेड़ नहीं कटे और अब जांच में कटे पाए गए।

यह शिकायत मीटिंग की पहली शिकायत थी। पिछली ग्रीवेंस मीटिंग में भी ये मुद्दा उठा था और मंत्री विज ने एडीसी के नेतृत्व में कमेटी बनाकर जांच के आदेश दिए थे। एडीसी ने भी अपनी जांच में माना कि जलघर में पेड़ों की अतिरिक्त कटाई हुई है। जिसमें 12 से 13 पेड़ छह से सात इंच की मोटाई और बाकी पेड़ छोटे हैं। इसी पर मंत्री विज ने जन स्वास्थ्य विभाग और वन विभाग को दोषी पाया गया।

दरअसल, जनस्वास्थ्य विभाग की जमीन है और जलघर में 51 पेड़ काटने का जिम्मा वन विभाग को दिया गया था। इन 51 के अलावा और 31 पेड़ काट के आरोप लगे और इसकी शिकायत विभाग को दी गई। मगर उसकी सही से जांच नहीं की गई। पिछली मीटिंग में जनस्वास्थ्य विभाग ने पेड़ काटने से बिलकुल मना कर दिया था। इसका खुलासा एडीसी की जांच में हुआ, तो भी विभागीय अधिकारियों ने गलती नहीं मानी। इसलिए मंत्री ने दोनों को सस्पेंड कर दिया।

मीटिंग में मंत्री अनिल विज सुनवाई करते हुए।
मीटिंग में मंत्री अनिल विज सुनवाई करते हुए।

सिरसा में बरनाला रोड स्थित जिला परिषद कार्यालय में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति (ग्रीवेंस मीटिंग) मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में चल रही है। उन्होंने बैठक में पहुंचे लोगों की शिकायतों को सुनना शुरू कर दिया है। कुल 15 शिकायतों पर सुनवाई की जानी है। जिसमें मंत्री समेत अधिकारी समस्याओं के निपटान का प्रयास करेंगे।

डीसी शांतनू शर्मा व सिरसा एसपी दीपक सहारण, डबवाली एसपी निकिता खट्‌टर, सीईओ सुभाष चंद्र, एडीसी विरेंद्र सहरावत व अन्य विभागों के अधिकारी आए हुए हैं।

एक्सईएन विजय मामले में अपना जवाब रखते हुए
एक्सईएन विजय मामले में अपना जवाब रखते हुए
आरएफओ सुंदर सिंह पेड़ कटाई मामले में अपना जवाब देते हुए
आरएफओ सुंदर सिंह पेड़ कटाई मामले में अपना जवाब देते हुए

वे करीब दो माह बाद सिरसा दौरे पर आ रहे हैं। इससे पहले नवंबर माह में ग्रीवेंस मीटिंग में मंत्री विज आए थे और दो कर्मचारियों को सस्पेंड किया था। मंत्री विज के आने की सूचना पर काफी लोग अपनी-अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे हुए हैं। पिछली बार भी मीटिंग खत्म होने के बाद लोगों ने प्रशासन को अपनी शिकायतें दी थी।

अब फिर लोग समस्या लेकर मंत्री के दरबार में पहुंचेंगे। पुलिस की ओर से काफी सख्ती कर दी गई है। बरनाला रोड पर जगह-जगह पुलिस तैनात है और वज्र वाहन, अग्निशमन यंत्र व एंबुलेंस सुबह ही तैनात कर दी गई। मंत्री अनिल विज के सिरसा दौरे के चलते परिवहन विभाग ने रोडवेज ने भी तैयारियां शुरू कर दी है।

बस स्टैंड पर सफाई करवा दी गई है और बसों की भी सफाई रखने के लिए कहा गया है। इसे लेकर रोडवेज जीएम अनीत कुमार ने सभी कर्मचारियों को एहतियात बरतने के आदेश जारी किए हैं।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!