loader image
Latest:
Wednesday, February 4, 2026

स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

कैथल, 30 जनवरी – स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों का बलिदान देकर देश की आज़ादी की नींव रखने वाले अमर शहीदों की पावन स्मृति में आज जिला सचिवालय कैथल में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक उपासना सहित कार्यालय पुलिस अधीक्षक के समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रातः ठीक 11 बजे सभी उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन धारण किया और देश की आज़ादी के लिए बलिदान देने वाले शहीदों को नमन किया। पूरे वातावरण में शांति और गंभीरता का भाव देखने को मिला। इस अवसर पर एसपी उपासना ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों का बलिदान देश के प्रत्येक नागरिक के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि शहीदों की कुर्बानी के कारण ही आज हम एक स्वतंत्र राष्ट्र में सांस ले पा रहे हैं। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों से अपने कर्तव्यों का निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से निर्वहन करने का आह्वान किया। एसपी उपासना ने आगे कहा कि शहीदों के आदर्शों को अपनाकर ही समाज और राष्ट्र की सेवा की जा सकती है। उन्होंने कहा कि पुलिस बल सदैव देश की एकता, अखंडता और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!