loader image
Latest:
Wednesday, February 4, 2026

राजोंद क्षेत्र में स्थित ग्राम सचिवालय से सामान चोरी करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

कैथल, 01 फरवरी – थाना राजोंद क्षेत्र में ग्राम सचिवालय का ताला तोड़कर कंप्यूटर, प्रिंटर व अन्य सामान चोरी करने के मामले की जांच एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में एएसआई ईशम सिंह की टीम द्वारा करते हुए आरोपी गांव कोटडा निवासी कुलबीर व मेजर सिंह को काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी राजोंद अन्नू टंक की शिकायत अनुसार ग्राम पंचायत कोटड़ा के ग्राम सचिवालय में सीपीएलओ के उपयोग हेतु कंप्यूटर, प्रिंटर, सीपीयू व अन्य आवश्यक सामान उपलब्ध कराया गया था। दिनांक 27 जनवरी की रात को अज्ञात व्यक्ति ग्राम सचिवालय के दरवाजे पर लगे ताले को तोड़कर कार्यालय में रखे कंप्यूटर, प्रिंटर, सीपीयू व अन्य सामान चोरी कर ले गए। जिस बारे थाना राजोंद में मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा 1 कंप्यूटर, प्रिंटर, लेमिनेशन मशीन व अन्य सामान बरामद कर लिया गया। दोनों आरोपी अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।
Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!