loader image

विनेश फोगाट को बड़ा झटका! एशियन गेम्स 2026 से बाहर हुईं स्टार पहलवान


पानीपत: भारतीय महिला पहलवान Vinesh Phogat को एशियन गेम्स-2026 से पहले बड़ा झटका लगा है। भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के नए नियमों के चलते अब विनेश फोगाट आगामी चयन ट्रायल में हिस्सा नहीं ले पाएंगी। इसके साथ ही उनका एशियन गेम्स-2026 में खेलने का सपना भी फिलहाल अधर में लटक गया है।

दरअसल, भारतीय कुश्ती महासंघ ने 30 मई को दिल्ली में महिला टीम के चयन ट्रायल आयोजित करने का फैसला लिया है। महासंघ के अनुसार केवल वही खिलाड़ी ट्रायल में भाग ले सकेंगे जिन्होंने हाल ही में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक हासिल किए हों।

कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष Sanjay Singh ने बताया कि यह फैसला नई प्रतिभाओं और मौजूदा फॉर्म को प्राथमिकता देने के लिए लिया गया है। पात्रता के लिए 2025 सीनियर नेशनल चैंपियनशिप, 2026 सीनियर फेडरेशन कप और अंडर-20 नेशनल चैंपियनशिप को मानक बनाया गया है।

बताया जा रहा है कि विनेश फोगाट इन तीनों प्रतियोगिताओं में शामिल नहीं हुई थीं, जिसके कारण वे चयन प्रक्रिया की पात्रता खो चुकी हैं। इस फैसले के बाद खेल जगत और उनके समर्थकों में चर्चा तेज हो गई है।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!