loader image
Latest:
Saturday, March 7, 2026

करनाल में फैक्ट्री में 6 महिलाओं ने की चोरी, मोटर, तांबे की तार और 150 किलो लोहा ले उड़ीं

 

 

 

करनाल में फैक्ट्री में 6 महिलाओं ने की चोरी, मोटर, तांबे की तार और 150 किलो लोहा ले उड़ीं

करनाल | Parveen bhardwaj 

हरियाणा के करनाल जिले में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। मधुबन थाना क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में 6 महिलाएं घुस आईं और वहां से मोटर, करीब 150 किलो लोहे का सामान और 200 फीट लंबी 16 एमएम मोटी तांबे की तार चोरी कर ले गईं।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

चोरी की यह पूरी घटना फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। वीडियो फुटेज में देखा गया कि महिलाएं बड़े आराम से फैक्ट्री में घुसीं और कीमती सामान समेटकर फरार हो गईं।

सुबह 7 बजे दिया वारदात को अंजाम

फैक्ट्री मालिक के अनुसार, चोरी की यह घटना सुबह 7 बजे के आसपास हुई। जब फैक्ट्री में कोई मौजूद नहीं था, तब इन महिलाओं ने वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस कर रही जांच

मधुबन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिलाओं की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!