loader image

हरियाणवी गन कल्चर सॉन्ग बैन विवाद में पाकिस्तान की एंट्री: CM सैनी के OSD का दावा

हरियाणवी गन कल्चर सॉन्ग बैन विवाद में पाकिस्तान की एंट्री: CM सैनी के OSD का दावा

( Parveen Bhardwaj )हरियाणा में गन कल्चर को लेकर बैन हुए गानों के विवाद में अब पाकिस्तान की एंट्री हो गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के OSD व पब्लिसिटी सेल के चेयरमैन गजेंद्र फोगाट ने बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि हरियाणा में कलाकारों को गन कल्चर वाले गीत गाने के लिए पंजाब के जरिए पाकिस्तान से फंडिंग मिल रही है।

OSD गजेंद्र फोगाट का दावा:

गजेंद्र फोगाट ने एक निजी चैनल पर बातचीत में कहा-

  • हरियाणा के कलाकारों को गन कल्चर वाले गाने बनाने के लिए 15-15 लाख रुपए तक दिए जा रहे हैं।
  • गन कल्चर पर गाने वालों को हरियाणा की संस्कृति और युवा पीढ़ी की परवाह नहीं, वे सिर्फ पैसे के लिए ऐसा कर रहे हैं।
  • पाकिस्तान दिल्ली तक पहुंचना चाहता है, लेकिन हरियाणा उसकी राह में रोड़ा बना हुआ है।
  • पंजाब की म्यूजिक कंपनियों को हरियाणा में एंट्री देकर गन कल्चर को प्रमोट किया जा रहा है।

सरकार का एक्शन:

पिछले दिनों हरियाणा सरकार ने 9 हरियाणवी गानों को बैन कर दिया था, जिनमें से 7 गाने अकेले सिंगर मासूम शर्मा के थे।

गजेंद्र फोगाट की 5 बड़ी बातें:

  1. पाकिस्तान ने पहले पंजाब में गन कल्चर को प्रमोट किया, अब हरियाणा में भी ऐसा करने की कोशिश कर रहा है।
  2. दिल्ली तक अस्थिरता फैलाने की साजिश, लेकिन हरियाणा इस बीच में आ रहा है।
  3. हरियाणा के गायकों को ज्यादा पैसे देकर गन कल्चर वाले गाने गाने के लिए उकसाया जा रहा है।
  4. कलाकार हरियाणा की संस्कृति भूलकर सिर्फ पैसे कमाने में लगे हैं।
  5. हरियाणा सरकार इस पर बारीकी से काम कर रही है और सख्त कदम उठा रही है।

मासूम शर्मा Vs गजेंद्र फोगाट विवाद

गाने बैन होने के बाद सिंगर मासूम शर्मा ने लाइव आकर कहा कि सरकार के पब्लिसिटी सेल के लोग उनके गानों को बैन करवा रहे हैं। हालांकि, उन्होंने सीधे गजेंद्र फोगाट का नाम नहीं लिया, लेकिन इशारा उन्हीं की ओर था।

इसके जवाब में गजेंद्र फोगाट ने भी कई इंटरव्यू में मासूम शर्मा पर निशाना साधा। पिछले 10 दिनों से दोनों के बीच सोशल मीडिया वॉर जारी है।

राजस्थान में भी बैन का असर

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा को राजस्थान में भी बैन गाना गाने से रोक दिया गया। जयपुर में लाइव शो के दौरान जब उन्होंने फैंस की डिमांड पर “खटोला-2” गाना शुरू किया तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया और कार्यक्रम को खत्म करा दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!