loader image

कैथल में विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, 2 पेज का सुसाइड नोट छोड़ा | दहेज प्रताड़ना का आरोप | Haryana News

मृतका ज्योति का फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar

मृतका ज्योति का फाइल फोटो।

कैथल (Sahil Kasoon) पुंज मोहल्ले में करीब 24 वर्षीय विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। आत्महत्या करने से पहले लड़की ने दो पेज का सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उसने अपने पति सहित अन्य कई ससुरालियों को उसे मजबूर करने के लिए जिम्मेदार ठहराया है। इस संबंध में मृतका के परिजनों ने शहर थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

मृतका के मामा बजरंग राज ने बताया कि उसकी भांजी ज्योति की शादी नवंबर 2025 में नवीन नामक युवक के साथ हुई थी। शादी के दौरान उन्होंने अपनी हैसियत के हिसाब से दान दिया। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वाले उसे दहेज की मांग करते हुए प्रताड़ित करने लगे, कल उसकी भांजी सुसाइड कर लिया।

आत्महत्या से पहले ज्योति ने लिखा सुसाइड नोट।
आत्महत्या से पहले ज्योति ने लिखा सुसाइड नोट।

मौत से पहले ज्योति ने एक सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उसने दर्द की पूरी दास्तान बयान की है। ज्योति ने लिखा कि कैसे उसके गरीब माता-पिता ने अपनी हैसियत से बढ़कर शादी में सब कुछ दिया, लेकिन ससुराल वालों का लालच खत्म नहीं हुआ। लगातार मिल रही शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया। मरने से पहले ज्योति ने अपने पन्नों में लिखा कि मेरा सब कुछ छिन गया।

अगर सच में दुनिया में गरीब के लिए न्याय नहीं है तो गरीब की बेटियों की बलि चढ़ाना बंद की जाए। वहीं, मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का साफ कहना है कि जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, वे चुप नहीं बैठेंगे।

शहर थाना के जाचं अधिकारी महीपाल ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही कैथल सिटी पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने रैली गोदाम निवासी नवीन बंसल सहित ससुराल पक्ष के 5 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुसाइड नोट के हिसाब से एफआईआर दर्ज की गई है।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!