loader image

भिवानी के SSB जवान सोनू कुमार की 33 साल की उम्र में मौत, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

भिवानी के गांव नांगल निवासी एसएसबी जवान सोनू का फाइल फोटो।

हरियाणा के भिवानी जिले के रहने वाले सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान सोनू कुमार (33) की मौत हो गई। वे 43वीं बटालियन में तैनात थे और उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में ड्यूटी के वक्त उन्हें दिल का दौरा पड़ा। साथी जवानों ने उन्हें हॉस्पिटल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा सके।

इसके बाद एसएसबी अधिकारियों की ओर से इसकी जानकारी जवान सोनू के परिवार को दी गई। रविवार को जवान की पार्थिव देह उनके पैतृक गांव नांगल पहुंची तो पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम दर्शनों के बाद जवान का गांव के शमशान घाट में सैन्य सम्मान के साथट अंतिम संस्कार किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों, प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी।

परिवार के मुताबिक, सोनू 14 साल पहले एसएसबी में भर्ती हुए थे। पांच साल के बेटे के पिता होने साथ-साथ वे भरे पूरो परिवार को पालन पोषण करने वाले इकलौते सदस्य थे। उनके निधन से परिवार में गम का माहौल है।

भिवानी के गांव नांगल निवासी एसएसबी जवान सोनू को श्रद्धांजलि देते हुए।
भिवानी के गांव नांगल निवासी एसएसबी जवान सोनू को श्रद्धांजलि देते हुए।

मामा प्रीतम सिंह ने बताया कि सोनू वर्ष 2012 में एसएसबी में भर्ती हुए थे। लगभग 14 वर्षों से देश सेवा में समर्पित थे। वर्तमान में सोनू कुमार 43वीं बटालियन में कांस्टेबल पद पर निष्ठा और लग्न से अपनी सेवाएं दे रहे थे। एसएसबी के सब इंस्पेक्टर हमीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को कांस्टेबल सोनू कुमार ड्यूटी पर थे। इसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा। साथी जवानों ने तुरंत उन्हें संभाला और अस्पताल पहुंचाया। शनिवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।मामा प्रीतम सिंह ने बताया कि सोनू कुमार के परिवार में बुजुर्ग माता-पिता के अलावा तीन भाई और एक पांच साल का बेटा है। वे परिवार में अकेले कमाने वाले थे। उनके अचानक चले जाने से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से पीड़ित परिवार को हर संभव आर्थिक सहायता देने की गुहार लगाई है।रविवार को जवान सोनू कुमार का राजकीय सम्मान के अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले पार्थिव देह गांव पहुंची तो हर आंख नम हो गईं। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे। पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा एसएसबी जवानों ने भी अंतिम सलामी दी। भाई विजेंद्र ने मुखाग्नि दी।

भिवानी के गांव नांगल निवासी एसएसबी जवान सोनू की अंतिम यात्रा में शामिल लोग।
भिवानी के गांव नांगल निवासी एसएसबी जवान सोनू की अंतिम यात्रा में शामिल लोग।

गांव नांगल के ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों से जवान सोनू कुमार के परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की। भिवानी के तहसीलदार जयवीर सिंह ने आश्वान दिया कि राज्य सरकार के नियमानुसार जो भी सुविधाएं और सहायता राशि बनती है, वह औपचारिकताएं पूरी कर परिवार को जल्द से जल्द प्रदान की जाएगी।

उधर, एसएसबी के सब इंस्पेक्टर हमीर सिंह ने बताया कि एसएसबी परिवार इस दुख की घड़ी में पूरी तरह से पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। विभाग के नियमानुसार मिलने वाली पेंशन और अन्य सभी अनुग्रह सुविधाएं परिवार को जल्द से जल्द उपलब्ध करवाई जाएंगी।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!