इनेलो परिवार को मजबूत नेतृत्व मिला — सीता रानी जी को महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार
इनेलो परिवार को मजबूत नेतृत्व मिला — सीता रानी जी को महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार
इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला जी, प्रदेश अध्यक्ष चौधरी रामपाल माजरा जी, प्रदेश महिला संयोजक श्रीमती सुनैना चौटाला जी तथा प्रदेश महिला अध्यक्ष तनूजा कश्यप जी के मार्गदर्शन में श्रीमती सीता रानी जी को महिला प्रकोष्ठ, जिला कैथल का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया जाना संगठन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं सराहनीय निर्णय है।
इस नियुक्ति पर श्रीमती सीता रानी जी ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि वे इंडियन नेशनल लोकदल संगठन को जिला कैथल में और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ जी-जान से कार्य करेंगी।
हमें पूर्ण विश्वास है कि उनकी नियुक्ति से जिला कैथल में पार्टी संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा महिलाओं की भागीदारी को और अधिक सशक्त मंच प्राप्त होगा। वे जननायक चौधरी देवीलाल जी की जनसेवा की विचारधारा तथा चौधरी ओमप्रकाश चौटाला जी के संघर्षशील आदर्शों पर चलते हुए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य पूरी लगन और प्रतिबद्धता के साथ करेंगी।
इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए श्रीमती सीता रानी जी को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल तथा सफल कार्यकाल की मंगलकामनाएँ।




