loader image
Wednesday, June 17, 2026

उचाना नगर पालिका सचिव 32 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार: 16 लाख के बिल पास कराने के नाम पर मांग रहा था पैसे

जींद ( Sahil Kasoon )उचाना नगर पालिका कार्यालय में दोपहर बाद एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) हिसार की टीम ने नगर पालिका सचिव अशोक डांगी को 32 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई के दौरान कार्यालय में हड़कंप मच गया।

यह गिरफ्तारी वार्ड नंबर 3 के ठेकेदार सुरेंद्र की शिकायत पर हुई। सुरेंद्र ने बताया कि उन्होंने नगर पालिका में 16 लाख रुपए के कार्य किए थे, जिनके बिल सचिव द्वारा रोके जा रहे थे। सचिव अशोक डांगी इन बिलों को पास करने के एवज में 2 प्रतिशत यानी 32 हजार रुपए की रिश्वत की मांग कर रहे थे।

सुरेंद्र ने इसकी शिकायत हिसार एसीबी को दी थी। एसीबी की टीम ने जाल बिछाकर सचिव अशोक डांगी को 500-500 रुपए के 64 नोटों सहित रंगेहाथ पकड़ा।

पहले ये दो फोटो देखें…

आरोपी को लेकर जाती एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम।
आरोपी को लेकर जाती एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम।
उचाना नगर पालिका के बाहर लगी भीड़।
उचाना नगर पालिका के बाहर लगी भीड़।

एसीबी हिसार के इंचार्ज महेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें उचाना निवासी सुरेंद्र से शिकायत मिली थी। सुरेंद्र के 16 लाख रुपए के बिल नगर पालिका में लंबित थे, जिनके लिए सचिव 2 प्रतिशत रिश्वत मांग रहे थे।

इसी आधार पर 32 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए सचिव को गिरफ्तार किया गया। महेंद्र सिंह ने लोगों से अपील की कि यदि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी सरकारी काम के लिए रिश्वत की मांग करता है, तो उसकी सूचना तुरंत एसीबी को दें। उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति है।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!