loader image

कैथल के काकौत गांव का 19 वर्षीय युवक सिरसा ब्रांच नहर में डूबा, 2 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग

कैथल की नहर में डूबे सनमदीप का फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar

कैथल की नहर में डूबे सनमदीप का फाइल फोटो।

कैथल जिले के गांव काकौत का एक 19 वर्षीय युवक सिरसा ब्रांच नहर में नहाते समय डूब गया। वह गांव में बने हेड पर नहर में नहाने के लिए कूदा था, लेकिन पानी में कूदने के बाद वापस ऊपर नहीं आया। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे हैं। युवक सनमदीप 9 अगस्त को नहर में नहाने के लिए गया था, जिसकी अभी तक लगातार तलाश की जा रही है।

परिजनों ने गोताखोरों को भी युवक की तलाश के लिए बुलाया, लेकिन अभी तक उसे ढूंढने में सफलता नहीं मिल पाई है। प्रशासन भी युवक को ढूंढने के प्रयासों में जुटा है, लेकिन अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं लगा है।

युवक के पिता सतपाल ने बताया कि कल शाम को उसका बेटा नहर में नहाने के लिए गया था। उसके बाद पैर फिसलने के कारण नहर में गिर गया। प्रशासन को भी उन्होंने इस बारे में बताया था। उसके बेटे की तलाश करने के लिए गोताखोर भी बुलाए थे, लेकिन अभी तक वह नहीं मिला है। अब वे सनमदीप की तलाश करते हुए चंदाना गांव में बने हेड पर आ गए हैं, लेकिन यहां तक मिला नहीं है।

काकौत हैड, जहां से युवक नहर में डूबा।
काकौत हैड, जहां से युवक नहर में डूबा।

सतपाल ने बताया कि जिंदा तो दूर की बात, अभी तक उसका बेटा किसी भी हालत में नहीं मिला है। गांव के लोग भी उसके साथ उसके बेटे की तलाश कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि नहर में पानी का स्तर घटाया जाए, ताकि सनमदीप के बारे में कुछ पता लग सके। युवक के चाचा राजेश ने बताया कि प्रशासन जल्द से जल्द युवक को ढूंढने में परिवार की सहायता करे। प्रशासन उनके साथ है, लेकिन पानी का स्तर कम करने से उसका भतीजा मिल सकेगा।

सिंचाई विभाग के एसई नीरज शर्मा ने बताया कि परिजनों की मांग को देखते हुए नहर में पानी कम करवाया गया और गोताखारों को भी बुलाया गया, लेकिन युवक नहीं मिला है। जरूरत पकड़ी तो युवक को ढूंढने के लिए जलस्तर को और कम करवाया जाएगा।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!