loader image

कैथल के स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी रेड, अनैतिक गतिविधियों के आरोप में कई लोग हिरासत में

हरियाणा ( Sahil Kasoon ) कैथल में एक स्पा सेंटर में पुलिस ने सेक्स रैकेट पकड़ा है। पुलिस के स्पा सेंटर पहुंचते ही हड़कंप मच गया। रूम से निकलकर युवतियां भागने लगीं। पुलिस को एक कमरे से युवक और युवती आपत्तिजनक हालत में मिले हैं।

एक महिला स्पा सेंटर में अपना बच्चा भी लेकर आई थी। उसके एक अलग रूम में सुलाया हुआ था। पुलिस ने स्पा सेंटर संचालक मोंटी और 6 महिला-युवतियों को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस को रूम से कंडोम के पैकेट, मसाज सामग्री भी मिली हैं। सेंटर के अंदर 6 अलग-अलग केबिन बनाए गए थे। यहां कस्टमर्स से 800 रुपए एंट्री फीस ली जाती थी। इसके बाद युवतियां दिखाकर रेट तय किए जाते थे।

स्पा सेंटर के अंदर कमरों पर रोमांटिक पोस्टर लगाए गए थे।
स्पा सेंटर के अंदर कमरों पर रोमांटिक पोस्टर लगाए गए थे।

 कैथल पुलिस को गुरुवार को सूचना मिली थी कि अंबाला रोड पर हेल्दी बॉडी स्पा सेंटर में सैक्स रैक्ट चलाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस एक्टिव हुई और स्पा सेंटर में छापेमारी की। पुलिस टीम ने सेंटर के अंदर आते ही कमरों की तलाशी शुरू की।पुलिस को कमरों से 6 महिलाएं-युवतियां और एक युवक मिला। एक कमरे के अंदर एक युवती और युवक आपत्तिजनक हालत में था। इसके अलावा अलग-अलग कमरों में युवतियां थीं। एक रूम में ट्राली बैग, कपडे़ और कुछ खिलौने भी मिले।एक महिला सेंटर में अपना छोटा बच्चा भी लेकर आई थी। आशंका है कि उस बच्चे के लिए ही कमरे में खिलौने रखे गए थे। इसके साथ ही एक कमरे में पुलिस को उस्ताद कंपनी के कंडोम के पैकेट भी मिले हैं।

कैथल में अंबाला रोड पर चलाया जा रहा था स्पा सेंटर।
कैथल में अंबाला रोड पर चलाया जा रहा था स्पा सेंटर।

स्पा सेंटर में कमरों को संचालक ने केबिन की तरह डिजाइन किया था। सभी केबिन में रोमांटिक पोस्टर्स लगाए गए थे। सभी कमरों में एक-एक बैड और स्टूल रखा गया था। गेट से सामने की दीवार पर एक शीशा भी लगाया गया था। स्पा सेंटर में एंट्री करने के लिए एक छोटी सीढ़ी बनाई गई थी।

सिविल लाइन थाना एसएचओ रमेश चंद्र ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार करवाया जा रहा है। यहां मोंटी नाम का लड़का बाहर से महिलाएं व लड़कियां बुलाकर अनैतिक कार्य करवाता था।

पुलिस टीम ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर रेड की। इस दौरान 6 लड़कियां व महिलाएं मिली। पुलिस ने सबको हिरासत में ले लिया है। सेंटर संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!