loader image
Tuesday, April 28, 2026

प्राइवेट बस में आग लगी, 2 लोग जिंदा जले:भिवानी से हांसी जा रही थी बस, 11 लोग घायल; प्रत्यक्षदर्शी बोले- पहले धमाका हुआ

यह हादसा मिलकपुर गांव के पास हुआ। कुछ ही देर में पूरी बस आग की चपेट में आ गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया।

घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। दोनों मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस में पहले धमाका हुआ, जिसके बाद आग लग गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर बस में लगी आग पर काबू पाया।
फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर बस में लगी आग पर काबू पाया।
आग बुझने के बाद पता चल कि दो लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई है।

घटना पर प्रत्यक्षदर्शी की 2 बातें…

मिलकपुर गांव के विजय ने बताया कि घटना शाम साढ़े 7 बजे की है। बस में पहले जोरदार धमाका हुआ। उनकी दुकान करीब 150 मीटर दूर है, जहां तक कंपन महसूस हुआ। उन्होंने आशंका जताई कि टायर फटा हो सकता है। घटना के बाद सभी लोग मौके पर पहुंचे। उस समय बस के बीच हिस्से में आग लगी हुई थी। सभी सवारियों को बाहर निकालकर हांसी के अस्पताल पहुंचाया गया। इस हादसे में करीब 10 से 11 लोग घायल हुए हैं।

विजय ने आगे बताया कि जिन दो लोगों की मौत हुई, वे शुरुआत में दिखाई नहीं दिए। कुछ यात्री बाद में अपना सामान लेने के लिए बस में चढ़े थे। बाहर मौजूद लोगों ने बताया था कि अंदर कोई नहीं है, लेकिन इसी दौरान आग और भड़क गई। बाद में पता चला कि बस के अंदर दो लोगों की मौत हो चुकी थी।

दो ही घायलों की पहचान हो पाई है, जिनमें बवानी खेड़ा निवासी सौमी और सिवाड़ा गांव निवासी मोनू शामिल है। मोनू को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

हांसी में तैनात फायर ऑपरेटर राहुल ने बताया कि उन्हें मिलकपुर गांव से सूचना मिली थी। इसके बाद वे फायर ब्रिगेड की गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे, जहां बस में आग लगी हुई थी। टीम ने तुरंत आग पर काबू पा लिया। सभी सवारियों को पहले ही बाहर निकाल लिया गया था। आग बुझने के बाद बस के अंदर दो लोगों के शव मिले।

ERV इंचार्ज रामफल ने बताया कि उनके पास तीन कॉल आई थी। बताया कि मिलकपुर गांव के पास एक बस की छत फट गई है और उसमें आग लग गई है। इसके बाद वे मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक घायलों को हांसी के अस्पताल ले जाया जा चुका था। इस हादसे में दो लोगों की मौत हुई है, जिनकी अभी पहचान नहीं हो पाई है।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!