loader image
Sunday, June 28, 2026

भिवानी में पिता ने बेटा-बेटी की हत्या कर किया आत्महत्या का प्रयास, पत्नी की मौत के बाद था तनाव में


 

भिवानी, 08 Jun ,Sahil Kasoon — हरियाणा के भिवानी जिले से एक हिला देने वाली घटना सामने आई है। गांव धनाना में एक व्यक्ति ने अपने बेटे और बेटी की पहले नींद की गोलियां देकर हत्या की और फिर खुद भी आत्महत्या का प्रयास किया। आरोपी का नाम सुभाष है, जिसकी पत्नी की मौत एक महीने पहले हो गई थी। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

क्या हुआ था घटनास्थल पर?

सुभाष ने 17 वर्षीय बेटे बसंत और 16 वर्षीय बेटी आरुषि को आम का जूस पिलाया, जिसमें नींद की गोलियां मिली हुई थीं। जब दोनों बच्चे बेहोश हो गए तो उसने गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी। बाद में खुद भी ज़हर की गोलियां खा लीं। लेकिन जब वह फांसी लगाने की तैयारी कर रहा था, पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने देख लिया और लोगों को बुला लिया। लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी जान बच गई।

पत्नी की मौत ने तोड़ा था मानसिक संतुलन

सुभाष ने बताया कि उसकी पत्नी की मौत 8 मई को हुई थी और उसका आरोप था कि उसकी मां ने ही पत्नी को तंग कर मार डाला। इस घटना से वह अंदर ही अंदर टूट चुका था और कई दिनों से आत्महत्या की योजना बना रहा था।

जांच और कानूनी कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बच्चों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और घटनास्थल की फोरेंसिक जांच की जा रही है। थाना प्रभारी नरेंद्र के अनुसार, आरोपी का बयान दर्ज किया जा रहा है और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!