loader image
Monday, June 29, 2026

सिरसा में पुलिस की ERV पेड़ से टकराई, 3 पुलिसकर्मी घायल; गाड़ी के उड़े परखच्चे, इंजन-बैटरी भी क्षतिग्रस्त

चौपटा क्षेत्र में एक्सीडेंट के बाद नीचे खाई में खड़ी क्षतिग्रस्त पुलिस की ईआरवी गाड़ी। - Dainik Bhaskar

चौपटा क्षेत्र में एक्सीडेंट के बाद नीचे खाई में खड़ी क्षतिग्रस्त पुलिस की ईआरवी गाड़ी।

सिरसा ( Sahil Kasoon ) पुलिस ईआरवी की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ईआरवी गाड़ी में सवार तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। तीनों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। गाड़ी की पेड़ से टक्कर इतनी भयंकर है कि गाड़ी का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो रखी है। इंजन में काफी टूट-फूट है और बैटरी तक उछल कर दूर जा गिरी। गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।

जानकारी के अनुसार, यह घटना नाथूसरी चोपटा थाना क्षेत्र में रविवार रात करीब 11:30 बजे गांव नहराणा के पास हुई है। पुलिस के अनुसार, तीनों ही पुलिसकर्मी गश्त पर थे। यह ईआरवी गाड़ी नाथूसरी चोपटा से नहराणा गांव की ओर गश्त पर जा रही थी। चोपटा-भट्टू रोड पर नहराणा के पास वाहन अचानक अनियंत्रित हो गई और पेड़ से जा टकराई। एक्सीडेंट देखकर नहीं लगता कि कोई बच सकता है।

गाड़ी रोड के साइड में नीचे खेतों की ओर खाई में उतर गई और फिर पेड़ से टकराई। गाड़ी के अगले दोनों गुब्बारे निकले हुए हैं और टायर तक फट गए। यहां तक कि कंडक्टर साइड से खिड़की तक टूट गई और पीछे की साइड भी ज्यादा क्षतिग्रस्त है। ड्राइवर साइड की खिड़की खुली है। हो सकता है तीनों यहां से नीचे उतरे हो। घायलों में दो पुलिसकर्मियों को अस्पताल में दाखिल करवाया है और एक का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

एक्सीडेंट से जुड़े फोटोज…

पेड़ से टकराने के बाद गाड़ी के हालात।
पेड़ से टकराने के बाद गाड़ी के हालात।
ड्राइवर साइड से गाड़ी का कुछ हिस्सा सेफ, इसी से बाहर निकले।
ड्राइवर साइड से गाड़ी का कुछ हिस्सा सेफ, इसी से बाहर निकले।
एक्सीडेंट के बाद रोड के साइड में नीचे खाई में गिरी पुलिस गाड़ी।
एक्सीडेंट के बाद रोड के साइड में नीचे खाई में गिरी पुलिस गाड़ी।

पुलिस के अनुसार, यह HR 99 0631 नंबर की ERV 15 SRG गाड़ी चौपटा थाना के अंतर्गत आती है। यह गाड़ी गश्त में इस्तेमाल होती है और डायल 112 की तरह दिखती है। जिस पर लिखा कि बस एक कॉल दूर।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!