loader image
Monday, September 28, 2026

हरियाणा में मिसाल: कंप्यूटर इंजीनियर ने बिना दहेज के की शादी, शगुन में लिया सिर्फ 1 रुपया

हरियाणा में मिसाल: कंप्यूटर इंजीनियर ने बिना दहेज के की शादी, शगुन में लिया सिर्फ 1 रुपया

JIND ( PARVEEN BHARDWAJ )हरियाणा के जींद जिले में एक कंप्यूटर इंजीनियर ने बिना दहेज के शादी कर समाज में मिसाल पेश की है। सुंदरपुर गांव के निवासी रोहित ने 6 मार्च को जींद की दीक्षा गिल के साथ सात फेरे लिए। शादी में शगुन के तौर पर केवल 1 रुपया लिया गया और मेहमानों को पौधे गिफ्ट करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

बिना दहेज की शादी की पहल

रोहित ने रिश्ते की शुरुआत में ही यह स्पष्ट कर दिया था कि वह किसी भी प्रकार का दहेज नहीं लेंगे। उनका मानना है कि दुल्हन ही सबसे बड़ा दहेज है। दोनों परिवार इस निर्णय से सहमत हुए और 6 मार्च को सादगीपूर्ण तरीके से विवाह संपन्न हुआ। रोहित वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया में कंप्यूटर इंजीनियर हैं, जबकि दीक्षा दिल्ली में ज्योग्राफी इनफोटैक में पीजी कर रही हैं।

पर्यावरण संरक्षण का संदेश

शादी के दौरान मेहमानों को पौधे भेंट किए गए, जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रसारित हुआ। यह कदम समाज में जागरूकता फैलाने और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने का प्रतीक है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!