हांसी में दो बाइकों की भीषण टक्कर, 3 युवकों की मौत! दो बच्चों के पिता भी शामिल, तेज रफ्तार की आशंका
हांसी ( साहिल कसून ) मुर्गी फॉर्म के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ और इन पर सवार तीनों युवकों सड़क पर काफी दूर तक घसीटते चले गए।
टक्कर के बाद आसपास के लोग जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और तीनों को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टराें ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही रोते-बिलखते उनके परिजन भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
तीन मृतकों शादीशुदा थे, जिनमें से एक सरकारी अस्पताल का इलेक्ट्रीशियन था। फिलहाल, पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। साथ ही हादसे की जांच भी शुरू कर दी। शुरुआती जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है।


मृतकों की पहचान गांव ईटल निवासी विजय कुमार (32), खेड़ी जालब निवासी कपिल (30)और खेड़ी लोहचब निवासी मोहित के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, कपिल और मोहित एक ही बाइक पर सवार होकर जींद से गांव लौट रहे थे। वहीं, विजय कुमार अपनी बाइक से गांव ईटल की तरफ जा रहे थे, जो बरवाला के सरकारी अस्पताल में इलेक्ट्रीशियन थे।पुलिस के मुताबिक, जैसे ही तीनों युवक नारनौंद-मिर्चपुर मार्ग पर बागा मुर्गी फार्म के पास पहुंचे तो उनकी बाइकें आमने-सामने से टकरा गई। रफ्तार तेज होने की वजह से दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। युवक भी सड़क पर काफी दूर उछल कर जा गिरे।
हादसा देख आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और तीनों युवकों को देखा। मगर, तीनों की मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना मिलते ही मिर्चपुर पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से तीनों शवों को हांसी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

हादसे की सूचना मिलते ही तीनों युवकों के परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। परिजनों के मुताबिक, विजय कुमार वह शादीशुदा थे और उनके दो छोटे बच्चे हैं, जिनकी उम्र करीब चार साल और एक साल है। कपिल भी शादीशुदा था, जिसका एक बेटा है। मोहित के के दो बेटे हैं। हादसे के खबर से पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल विजय ने बताया कि हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। आशंका जताई कि हादसा तेज रफ्तार की वजह से हुआ। आगे बताया कि आज तीनों शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं।





